ताजमहल को लेकर पहले ही विवाद जारी है, जिसे लेकर दावा किया जाता है कि ये भगवान् शिव का मंदिर है। इन चर्चाओं के बिच सोशल मीडिया पर बहस तब गर्म हो गयी जब एक विडियो तेजी से वायरल हुआ। कहा जा रहा है कि ताजमहल में एक बार फिर शिवरात्रि पर जलाभिषेक किया गया है। अखिल भारत हिंदू महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने ताजमहल के अंदर शिवलिंग रखकर महाकुम्भ से लाये गंगा जल से जलाभिषेक किया। यही नहीं इसके बाद विधि विधान से अंदर बैठकर मंत्रोच्चारण के साथ धूपबत्ती जलाई और पूजा अर्चना किया साथ ही बम-बम भोले जय शिव शंकर का उदघोष भी किया।
खबर के अनुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे अखिल भारत हिंदू महासभा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर हाथ में गंगा जल की बोतल और पूजन सामग्री लेकर ताजमहल पहुंची। उनके पास एक छोटा सा शिवलिंग भी था। ताजमहल के अंदर उन्होंने शिवलिंग को रखा और महाकुंभ से लाए गंगाजल से जलाभिषेक किया। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


