ऐसा क्या! मंत्री जी को देर रात आया गृह मंत्री का फोन….

गाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में गाजीपुर को भी सम्मान मिला। गाजीपुर सदर से विधायक डॉक्टर संगीता बलवंत को राज्य मंत्री बनाया गया और उन्हें सहकारिता विभाग का कार्यभार सौंपा गया। राज मंत्री बनने के बाद डॉक्टर संगीता बलवंत का लखनऊ से लेकर गाजीपुर तक भव्य स्वागत किया गया था। लगातार विधायक मंत्रियों और मुख्यमंत्री तक ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी थी। प्रस्स्थितियों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्र की सरकार भी गाजीपुर के सदर विधायक और राज्य मंत्री डॉक्टर संगीता बलवंत के कार्य से खुश है।

ऐसा कहना उचित भी है क्योंकि गुरुवार की रात देश के गृह मंत्री अमित शाह ने डॉक्टर संगीता बलवंत को फोन किया। यह महज एक आम फोन नहीं था। सूत्रों की माने तो अमित शाह ने डॉक्टर संगीता बलवंत को पहले बधाई और शुभकामनाएं दी और साथ ही उनके काम की तारीफ भी की।

जानकारों का मानना है कि सुबह के छोटे से जनपद के सामान्य विधायक को राज्यमंत्री का दर्जा देना और देश के गृह मंत्री द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करना, उनके मजबूत राजनीतिक भविष्य की ओर इशारा कर रहा है। वैसे डॉ संगीता बलवंत को आदर्श युवा विधायक के सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading