पूर्वांचल में “पंखा वाले भईया” का कमाल…

उत्तर प्रदेश में इन दिनों एक पंखा वाले भईया नज़र आ रहे हैं जो लोगों में पंखा का वितरण कर रहे हैं. उनका कहना है कि गरमी ज्यादा है और बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो पंखा खरीदने में सक्षम नहीं हैं, वो भी मनुष्य हैं और हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी सक्षमता के अनुसार उनकी मदद करें. इनका नाम है रोहित कुमार सिंह, जो युवा चेतना के राष्ट्रिय संयोजक हैं, उन्होंने वाराणसी के सोनारपुरा, रविंद्रपुरी, लंका, सिगरा सहित आधा दर्जन मोहल्लों में भीषण गर्मी के बीच लोगों के बीच पंखा का वितरण किया. इसके पहले उन्होंने बलिया जनपद में शहर से सटे मालदेपुर मोड़ पर रविवार को युवा चेतना की ओर से पंखा का वितरण किया। अब पंखा वाले भईया के नाम से मशहूर हो गये.

समाज में लाखों ऐसे हैं जो शोषित और वंचित हैं, लाखों ऐसे हैं जिनको दो जून की रोटी भी ढंग से नसीब नहीं होती, लाखों ऐसे हैं जो बेरोजगार हैं. कहते हैं एक स्वस्थ समाज का निर्माण समाज ही करता है. अपने बिच का ही कोई व्यक्ति निस्वार्थ भावना से योजनाओं को जन्म देता है, जिससे समाजहित में बेहतर प्रयास किये जा सकें.लेकिन इसके लिए सबसे पहले मानव होना ज़रूरी है. मनुष्यता केवल जाति नहीं बल्कि अहिंसा से भरी हुई भावनात्मक और सहयोगात्मक विचारधारा की प्रतिमूर्ति है, जो एक समाजसेवी को जन्म देती है.

आज चर्चा युवा चेतना की, जिसके कार्यों ने समाजहित में बहुत कुछ किया है, रोहित कुमार सिंह, युवा चेतना के संयोजक हैं. वे एक समाजसेवी हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर किसानों, मज़दूरों एवं वंचितों के लिए कार्य करते हैं. हर परिस्थितियों में समाज को जागरूक करना, समाज की सेवा करना और अध्यात्म को वो अपना धर्म मानते हैं. धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करना और वंचितों की मदद करना उनका मुख्य उद्देश्य है. रोहित कुमार सिंह का कहना है कि गरीबी मिटाने के लिए हम लोग सतत प्रयत्नशील हैं। उन्होंने कहा की गरीबी उन्मूलन के लिए साक्षर ही नहीं बल्कि शिक्षित होना आवश्यक है। हमारी प्राथमिकता गांव, गरीब, किसान, मजदूर और नौजवान है।

रोहित कुमार सिंह और स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी वाराणसी हवाई अड्डे पर आगमन के बाद मंदिरों में पूजा करते हुए, और अन्य लोगों के साथ बैठक करते हुए।

वाराणसी में रोहित कुमार सिंह और स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का वाराणसी हवाई अड्डा पर आगमन हुआ, इसके उन्होंने भगवान काल भैरव, संकट मोचन, काशी विश्वनाथ और दुर्गा कुंड पहुंचकर दर्शन पूजन किया. वहीँ वाराणसी में असम के राज्यपाल लक्षण आचार्य से शिष्टाचार भेंट किया, साथ ही वाराणसी केदारघाट स्थित श्री करपात्री धाम में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के साथ संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डा. बिहारी लाल शर्मा से भेंट कर नई शिक्षा नीति पर विस्तृत चर्चा किया. फिर रोहित कुमार सिंह ने किया वाराणसी के विभिन्न मोहल्लों में हजारों लोगों के बीच पंखा का वितरण किया. रोहित कुमार सिंह के पूर्वांचल,बिहार सहित पूरे देश में समर्थक हैं. रोहित ने कहा की हम किसी भी राजनीतिक दल के सदस्य नहीं परंतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सेवा कार्य करने का प्रेरणा मिलता है

Rohit Kumar Singh is the National Convenor of Yuva Chetna.
Document

Seen:

…………………………..

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading