क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक पेज हुआ हैक! साइबर अपराधियों ने इस बात का उठाया फायदा

इंटरनेशनल क्रिकेटर रिंकू सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ा गंभीर मामला प्रकाश में आया है। रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक होने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस और साइबर सेल हरकत में आ गई है। बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह की 1.6 मिलियन फॉलोअर्स वाली फेसबुक आईडी को साइबर हैकरों ने अपने कब्जे में ले लिया है, जिससे न सिर्फ उनकी पहचान बल्कि आर्थिक नुकसान की भी आशंका जताई जा रही है।

A profile image of a male cricketer wearing a blue jersey with arms crossed, surrounded by a group of cricket players in blue uniforms standing on a field with a crowd in the background.

1.6 मिलियन फॉलोअर्स वाली आईडी पर कब्जा:
जानकारी के अनुसार साइबर हैकरों ने रिंकू सिंह की मोनेटाइज फेसबुक आईडी को हैक कर लिया है। इस आईडी से मिलने वाली आय को भी हैकरों द्वारा हड़पे जाने की बात कही जा रही है। हैकिंग के बाद अकाउंट की गतिविधियों में बदलाव देखा गया, जिससे यह मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह के नाम से ऐसे वीडियो और फोटो अपलोड किए जाने की भी सूचना है, जिन्हें उन्होंने स्वयं पोस्ट नहीं किया था।

T-20I World Cup में व्यस्त हैं रिंकू सिंह:
बताया गया कि यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब रिंकू सिंह T-20I World Cup में व्यस्त हैं। टूर्नामेंट के दौरान ही उन्हें अपने फेसबुक अकाउंट से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। खबरों के मुताबिक रिंकू सिंह ने इस मामले की जानकारी फोन के जरिए अलीगढ़ के एसएसपी नीरज जादौन को दी।

भाई सोनू ने दी लिखित शिकायत:
रिंकू सिंह की ओर से उनके भाई सोनू ने एसएसपी नीरज जादौन को पूरे मामले की लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में बताया गया कि फेसबुक अकाउंट के साथ-साथ उससे जुड़ी जी-मेल आईडी “RinkuKumar344.8.7” से अनधिकृत रूप से लॉग-इन किया गया। इसके बाद अकाउंट को “कमर्शियल.रिंकूकुमार” नाम से एक्सेस किए जाने की बात सामने आई।

साइबर थाने में FIR दर्ज:
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के आदेश पर साइबर थाना (Cyber Police Station, Aligarh) में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह साइबर अपराध का मामला है, जिसमें सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर आर्थिक लाभ उठाने की कोशिश की गई है।

पुलिस कर रही जांच और अग्रिम कार्रवाई:
अलीगढ़ पुलिस अब इस पूरे मामले की तकनीकी जांच कर रही है। लॉग-इन डिटेल्स, आईपी एड्रेस और अकाउंट से जुड़े अन्य डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी ताकि दोषियों को पकड़ा जा सके और अकाउंट को सुरक्षित कराया जा सके।


#tags: #RinkuSingh #FacebookHack #AligarhNews #CyberCrime #IndianCricketer

Disclaimer:
यह खबर स्थानीय संवादाता/मीडिया प्लेटफार्म या अन्य द्वारा प्राप्त की गई सूचना पर आधारित है। यदि कोई आपत्ति है या खबर से संबंधित कोई सूचना देने या अपना पक्ष रखने के लिए हमें ईमेल करें: apnabharattimes@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading