रामलीला की तैयारियां तेज, LED स्क्रीन से देख पाएंगे दर्शक भव्य आयोजन

Ghazipur। सैकड़ों वर्षों से परंपरागत ढंग से मंचित की जा रही गाजीपुर की अति प्राचीन रामलीला इस वर्ष 17 सितंबर (एकादशी, बुधवार) से प्रारंभ होगी। रामलीला का मंचन गोस्वामी तुलसीदास रचित श्रीरामचरित मानस पर आधारित होगा। इस बार वन्दे वाणी विनायकों आदर्श श्रीरामलीला मंडल, रायबरेली रामलीला का सफल मंचन करेगा।

आयोजन समिति के अनुसार, रामलीला 20 दिनों तक विभिन्न स्थलों पर मंचित होगी। 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रामलीला मैदान लंका में कार्यक्रम होंगे। विजयादशमी पर्व के तहत 2 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे श्रीराम-रावण युद्ध का मंचन और रात 8 बजे रावण दहन होगा। लगभग 60 फीट ऊंचा आकर्षक रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। रावण दहन का शुभारंभ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा बटन दबाकर किया जाएगा।

रामलीला का सीधा प्रसारण यूट्यूब लिंक के माध्यम से देखा जा सकेगा। मैदान में भीड़ की वजह से दर्शकों को असुविधा न हो, इसके लिए मैदान के अंदर और बाहर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। आयोजन की तैयारी जोरों पर है, जिसमें रावण बनाने, स्थल की सफाई और विद्युत व्यवस्था सुधार का कार्य तेजी से चल रहा है।

11 अक्टूबर को हरिशंकरी स्थित श्रीराम चबूतरे पर श्रीराम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन होगा। उस दिन वाराणसी के कलाकार आकर्षक झांकियां प्रस्तुत करेंगे। इस बीच हुई वार्ता में कमेटी के विनय कुमार सिंह, गोपाल जी पाण्डेय, ओम प्रकाश तिवारी, लक्ष्मी नारायण, लव कुमार त्रिवेदी, मनोज कुमार तिवारी, मयंक तिवारी, रोहित अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, राजेश प्रसाद, अजय पाठक, अजय अग्रवाल, राजेन्द्र विक्रम सिंह, सुधीर अग्रवाल और प्रमोद गुप्ता उपस्थित रहे।

समिति ने प्रशासन से खराब सड़कों की मरम्मत, बिजली के लटके तार हटाने, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। इस आयोजन में हर वर्ग और संप्रदाय के लोग एक साथ भाग लेते हैं। समिति ने सभी से सहयोग की अपील की है।

By Haseen Ansari

Reporter

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading