पूर्व विधायक पर गबन का आरोप!

गाज़ीपुर। पूर्व विधायक डॉ० राजकुमार गौतम पर 61 लाख के गबन का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक रियल एस्टेट का व्यापार भी करते हैं। जिसमे उन्होंने 61 लाख रुपए का गबन किया है।

बता दें गाज़ीपुर शहर स्थित एक होटल संचालक वरुण कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक, वाराणसी स्थित गौतम रियलेटर्स प्रा लि नामक संस्था चलाते हैं, जिसमे वो ज़मीन बेचने और खरीदने का कार्य करते हैं। वरुण सिंह के मुताबिक़ उन्होंने राजकुमार गौतम से वाराणसी के शिवपुर में 3600 स्क्वायर फीट के प्लॉट का डील किया था, जिसकी कीमत 1 करोड़ 43 लाख थी। वरुण सिंह ने 9 अक्टूबर 2019 को 61 लाख रुपए एडवांस में दिया, जिसकी रशीद भी मिली और बाकी राशि को बैनामा के समय देने की बात तय हुई।

शिकायत पत्र

वरुण के अनुसार जब उन्होंने राजकुमार गौतम से यथाशीघ्र बैनामा करने की बात की तो उन्होंने दो महीने की मोहलत मांगी और फिर टालते रहे। अंततः राजकुमार गौतम ने प्लॉट देने से इंकार करते हुए पैसा वापस करने की बात कही और इसके बदले में चेक दिया, लेकिन 29 फरवरी 2020 को चेक बाउंस हो गया।

वरुण ने कहा कि बाद में हमने उनसे संपर्क करने का कई प्रयास किया लेकिन उनसे संपर्क भी नही हो पाया। वरुण कुमार सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर से किया है।

जब हमारी टीम ने इस घटना के बाबत राजकुमार गौतम का पक्ष जानना चाहा तो उनसे संपर्क नही हो सका।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading