‘स्वामित्व योजना’ से मिलेगा संपत्ति का मालिकाना हक़ : पीएम

ब्यूरो डेस्क | शुक्रवार को प्रधानमंत्री #PanchayatiRajjiwas के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के सरपंचों से बातचीत किया। इस दौरान पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद। उन्होंने कहा कि “पीएम आज 2 कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने #PanchayatiRajDiwas के अवसर पर ई-ग्रामस्वराज पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि “मैं इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी लोगों तक एक संदेश देना चाहता हूं। कोरोना संकट से हमने अनुभव पाया है कि अब हमें आत्मनिर्भर बनना ही पड़ेगा। बिना आत्मनिर्भर बने ऐसे संकटों से निपटना मुश्किल है.”

उन्होंने कहा कि “गांव अपनी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए आत्मनिर्भर बने, जिला अपने स्तर पर, राज्य अपने स्तर पर और इसी तरह हमारा पूरा हिंदुस्तान कैसे आत्मनिर्भर बने, अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हमें कभी भी बाहर का मुंह नहीं देखना पड़े ये तय करने का हमने सबक सिखा है.”

उन्होंने आगे कहा कि “गांवों में संपत्ति को लेकर जो स्थिति रहती है वो आप जानते हैं। ‘स्वामित्व योजना’ इसी को ठीक करने का प्रयास है। इसके तहत देश के सभी गांवों में ड्रोन के माध्यम से गांव की हर संपत्ति की मैपिंग की जाएगी। इसके बाद गांव के लोगों को उस संपत्ति का मालिकाना प्रमाणपत्र दिया जाएगा. इससे शहरों की ही तरह गांवों में भी लोन ले सकते हैं। जब आपके पास स्वामित्व होगा तो उस सं​पत्ति के आधार पर आप बैंक से लोन ले सकते हैं। अभी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड में इस योजना को प्रारंभिक तौर पर शुरू कर रहे हैं. अब ब्रॉडबैंड 1.25 लाख से अधिक पंचायतों में पहुंच गया है। इतना ही नहीं, गांवों में कॉमन सर्विस सेंटरों की संख्या भी तीन लाख के पार हो रही.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि “जीवन की सच्ची शिक्षा की कसौटी संकट के समय ही होती है। इस कोरोना संकट ने दिखा दिया कि देश के गांव में रहने वाले लोग, भले ही उन्होंने बड़ी-बड़ी और नामी यूनिवर्सिटी में शिक्षा ना ली हो लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने संस्कारों, परंपराओं की शिक्षा के अद्भूत दर्शन कराए हैं.”

 

 

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading