6 मई 2025 को पाकिस्तानी सेना की टुकड़ी बलूचिस्तान में एक मिलिट्री ऑपरेशन पर थी। रास्ते में काफिले पर रिमोट कंट्रोल से IED ब्लास्ट हुआ और 12 जवानों के परखच्चे उड़ गए। ये हमला बलूच लिबरेशन आर्मी, यानी BLA ने किया था। उसी रात भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर दी। पाकिस्तानी मिलिट्री को उलझा देखकर BLA लगातार 4 दिनों से पाक सैनिकों पर दर्जनों अटैक कर चुका है। कुछ इलाकों पर कब्जा करके आजाद बलूचिस्तान का झंडा फहरा दिया है।
बलूच लिबरेशन आर्मी क्या है, अलग बलूचिस्तान के लिए क्यों मचा है विद्रोह और क्या 1971 जंग की तरह पाकिस्तान फिर टूट सकता है देखिये विडियो :