Report: Haseen Ansari
गाज़ीपुर। महाकुंभ को लेकर देश ही नहीं पूरे विश्व की निगाह इस आयोजन पर बनी हुई है जिसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मुकम्मल व्यवस्था का दावा किया जा रहा है तो वहीं कुछ लोग महाकुंभ में मुसलमान के एंट्री को लेकर बैन लगाने की बात कर रहे हैं इसी मामले पर समाजवादी पार्टी के जमानिया विधायक और राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुसलमान चाहे तो मैं लेकर उन्हें कुंभ ले चलूंगा। माँ गंगा सब की होती है इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि कुंभ में नहाकर आदमी मर जाएगा क्योंकि वहां का पानी खराब है और व्यवस्था भी खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाकुंभ में पैसा लूटा जा रहा है और यह जालिमों की हुकूमत है।
दरअसल गाजीपुर जनपद में जिला योजना समिति की बैठक में शामिल होने के लिए गाजीपुर के जमानिया से विधायक और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह आए हुए थे। बैठक में शामिल होने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने इस बैठक पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में जिसकी हुकूमत है इसका ना कोई अपना है और ना सपना है क्योंकि जिला योजना का परिब्यय तय नहीं है तो समीक्षा किस बात की हो रही है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है लोकतांत्रिक सरकार जो सिर्फ जुल्म करने का काम कर रही है। यह अलोकतांत्रिक सरकार है
इस दौरान विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कुंभ पर तंज़ कसते हुए कहा कि इतनी ठंड पड़ रही है कुंभ नहा कर आदमी मरेगा क्योंकि वहां का पानी भी खराब है और व्यवस्था भी खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाकुंभ में काम दिखलाकर पैसा लूटा जा रहा है। वही महाकुंभ में मुसलमान के एंट्री को लेकर बैन लगाने के सवाल पर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है मुसलमान यदि चाहेगा तो मैं उसे लेकर जाऊंगा नहाने क्योंकि गंगा तो सबकी है क्योंकि गंगा मां है और वह सब की मां है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि इन लोगों को उत्तर प्रदेश की जनता तो जान गई है। संभल पर बोलते हुए विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि यह सरकार सिर्फ खोदा खादी वाली सरकार है यह लोग घर बसाने वाले नहीं बल्कि घर उजाड़ने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि इधर सूरदास ऑपरेशन कर रहे हैं आंख का फुटना तो तय है बच जाए तो अल्लाह की मेहरबानी।


