गाज़ीपुर। किसी भी क्षेत्र का विकास वहां के बढ़ते व्यापार से होता है जब नई चीज उस क्षेत्र में आती हैं और नए तरह के व्यापार जब शुरू होते हैं तो क्षेत्र के विकास का भी रास्ता खुल जाता है। नए व्यापार से एक तरफ जहां लोगों तक जरूरत की चीज पहुंचती हैं तो वहीं दूसरी तरफ रोजगार भी बढ़ता है।
इसी क्रम में सोमवार को जमाल इंटरप्राइजेज के ट्रेडिंग ऑफिस और गोदाम का उद्घाटन जनपद के अंधऊ बायपास बकुलियापुर में स्थित सीताराम कटरा में हुआ। जमाल इंटरप्राइजेज के मालिक नदीम जमाल और नफ़ीसुल हसन ने बताया कि जमाल इंटरप्राइजेज एक ट्रेडिंग फर्म है जो कैंपा कोला कोल्डड्रिंक, लहौरी जीरा कोल्ड ड्रिंक और नमस्ते इंडिया आइसक्रीम की डिस्ट्रीब्यूटर फर्म है। जिसे पूरे जिले में ट्रेडिंग करनी है। जो आने वाली गर्मियों में गाजीपुर के जिले के लोगों की गर्मियों में प्यास को बुझाने में योगदान देगी।
इस फर्म का उद्घाटन जिले के प्रमुख समाजसेवी अहमर जमाल की पुत्री मिस आमना जमाल ने किया और मुख्य अतिथि दीपक सिंह ने कहा कि जिले के आइसक्रीम विक्रेताओं को एक बेहतर सर्विस देने के लिए यह संस्था दृढ़ संकल्पित है और नमस्ते इंडिया आइसक्रीम भारत की सबसे स्वादिष्ट आइसक्रीम है। अगर एक बार आपने ये आइस क्रीम खाया तो इसके अनूठे स्वाद को भूल नहीं पाएंगे।


