युवक की गला रेत कर बेरहमी से हत्या। शव को पहचानना था मुश्किल

विश्वजीत मिश्रा की रिपोर्ट

सारनाथ थाना क्षेत्र के पुराने पुलिस चौकी अंतर्गत मस्जिद के पास सोमवार की सुबह धनंजय राय नामक युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्‍थानीय लोगों ने जब सुबह शव को देखा तो गला काटकर हत्या करने का अंदेशा जा‍हिर किया। जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वारदात की बाबत परिजनों को पुलिस ने सूचित करने के साथ ही पूछताछ भी की।

वीडियो देखें:

पुलिस के अनुसार युवक का नाम धनंजय राय है जो खालिसपुर का निवासी है। फॉरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंंचकर जांच की। घटना की जानकारी होने के बाद एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। सारनाथ पुलिस आस पास के लोगों से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है। प्रथम दृष्टया धारधार हथियार से हमला कर हत्या को अंजाम दिया गया है। शव रक्‍तरंजित होने की वजह से पहचानने में भी काफी परेशानी हुई।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading