बांदा जेल में मुख्तार, अचानक बदला बैरक, बुलेट प्रूफ जॉकेट क्या है राज?

ब्यूरो डेस्क। गली चौराहों, सोशल मीडिया और टीवी की चर्चाओं पर का जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्तार अंसारी को लेकर मुख्तार के गृह राज्य यूपी के बंदा जेल पहुंच गई।

पंजाब की रोपड़ जेल में बंद मुख्तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस आज सुबह 4 बजकर 34 मिनट पर बांदा जेल पहुंची। बांदा जेल पहुंचने पर मुख्तार अंसारी की सारी कागजी कार्यवाही पूरी कर ली गई है। इसके बाद 4 डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार अंसारी का मेडिकल चेकअप किया। पहले तो मुख्तार को सामान्य बैरक में रखा गया था, लेकिन बाद में उसे जेल के अंदर बैरक नंबर 15 में शिफ्ट किया गया।

वीडियो यहां देखें:

पुलिस के काफिले का रूट ऐसा रहा
मुख्तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस की टीम दोपहर 2.07 बजे रोपड़ से रवाना हुई थी। पंजाब से होते हुए यह काफिला शाम 4 बजे तक हरियाणा के करनाल पहुंच गया। इसके बाद नोएडा, मथुरा, आगरा और कानपुर होते हुए पुलिस का काफिला सुबह 4.34 बजे बांदा जेल पहुंचा। मुख्तार को लाने के दौरान काफिले की स्पीड करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

मुख्तार को भी पहनाया गया था बुलेटप्रूफ जैकेट
मुख्तार अंसारी को जब पंजाब से यूपी लाया जा रहा था तो उसके ऊपर हमले की आशंका जताई गई थी। इसलिए रास्ते में पड़ने वाले सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाया गया था और मुख्तार अंसारी को भी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाया गया था।

पुलिस टीम में वज्र वाहन और पीएसी भी थी
अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश को मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी लाने की जिम्मेदारी मिली थी। पुलिस टीम मंगलवार की सुबह चार बजे पंजाब की रोपड़ पुलिस लाइंस पहुंची थी। टीम के 20 से अधिक वाहनों में व्रज और ऐंबुलेंस भी हैं। एडीजी के साथ टीम में एक सीओ, दो इंस्पेक्टर, छह एसआई, 20 दीवान और 30 सिपाहियों के साथ एक कंपनी पीएसी भी है।

पहली बार ड्रोन से निगरानी
बांदा जिला जेल की निगरानी पहली बार ड्रोन कैमरे से होगी। बैरक नंबर 15 को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया गया। इस कैमरों के जरिए जेल मुख्यालय लगातार मुख्तार की बैरक पर नजर रखेगा। साथ ही जेल में मुख्तार के करीब वहीं जेल कर्मी जा सकेंगे, जो बॉडी वॉर्न कैमरा पहने होंगे। साथ ही बांदा जेल को 30 सुरक्षाकर्मी भी दिए गए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading