रिपोर्टर: गुड़िया मद्धेशिया
देवरिया (उत्तर प्रदेश) – पुलिस अधीक्षक देवरिया [Deoria Police] संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के उद्देश्य से ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ एवं ‘शक्ति दीदी’ अभियान का संचालन किया। अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।

थाना बरहज में मिशन शक्ति अभियान:
थाना बरहज की टीम, जिसमें उ0नि0 अभिमित कुमार, का0 बबलू और म0का0 प्रीति शामिल थे, ने ग्राम बरहज बाजार में महिलाओं और बालिकाओं को पम्पलेट वितरित किए और सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। टीम ने हेल्पलाइन नंबर जैसे डॉयल-112, हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 के उपयोग और महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
थाना भाटपाररानी में अभियान:
थाना भाटपाररानी की मिशन शक्ति टीम, जिसमें उ0नि0 दुर्गेश, आरक्षी प्रीतम, महिला आरक्षी निर्मला और महिला आरक्षी किरन शामिल थीं, ने पीएनबी कस्बा भाटपाररानी में महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जागरूक किया। टीम ने महिलाओं को बताया कि आपातकालीन स्थिति में इन नंबरों पर कॉल कर तुरंत मदद प्राप्त की जा सकती है।
जन जागरूकता और पम्पलेट वितरण:
समस्त थानों की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों और बाजारों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को पम्पलेट वितरित किए। उन्होंने हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, ताकि महिलाएं अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक हों।
महिला सुरक्षा के प्रति सतत प्रयास:
पुलिस अधीक्षक देवरिया [Deoria Police] संजीव सुमन ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे सुरक्षित और आत्मनिर्भर रह सकें।
tags: #MissionShakti, #Deoria, #WomenEmpowerment, #Safety, #Helpline, #AntiRomeo, #ShaktiDidi
Disclaimer:
यह खबर स्थानीय संवादाता/मीडिया प्लेटफार्म या अन्य द्वारा प्राप्त की गई सूचना पर आधारित है। यदि कोई आपत्ति है या खबर से संबंधित कोई सूचना देने या अपना पक्ष रखने के लिए हमें ईमेल करें: apnabharattimes@gmail.com।

