लहुरी काशी गाजीपुर में खेल क्रांति, चमका मिर्चा गांव

उत्तर प्रदेश का जनपद गाजीपुर, जिसे लहुरी काशी कहा जाता है—यानी काशी (बनारस) से सटा हुआ काशी का छोटा स्वरूप—हमेशा से प्रतिभाओं की धरती रहा है। इसी जिले का जमानिया विधानसभा क्षेत्र आज विकास की नई मिसाल पेश कर रहा है। कमसार इलाके का मिर्चा गांव अब स्मार्ट गांव की पहचान बना चुका है, जहां बना आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार स्टेडियम का निर्माण वर्ष 2006 में हुआ था। वर्तमान में क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सिंह हैं और गांव के ग्राम प्रधान सरताज ख़ां हैं।

स्टेडियम में एमएलसी अशुतोष सिन्हा के सहयोग से फ्लड लाइट, ग्राम प्रधान की पहल पर सोलर लाइट और युवाओं के लिए ओपन जिम जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। कमसार क्षेत्र में मौजूद चार स्टेडियमों में मिर्चा का स्टेडियम सुविधाओं के लिहाज से सबसे बेहतर माना जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इन व्यवस्थाओं से युवाओं में खेल और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ी है और मिर्चा गांव अब पूरे क्षेत्र में विकास व खेल संस्कृति की नई पहचान बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading