सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने निकले मंत्री…

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने चल रहे नगर सेवा पखवाड़ा के लिए नोडल अधिकारियों की संख्या 22 से बढ़ाकर 72 कर दी है। डेंगू सहित संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से सक्रियता बढ़ाने की अपील की है। साथ ही वे स्वयं भी औचक निरीक्षण कर रहे हैं।

शनिवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा खुद औचक निरीक्षण पर निकले और दैनिक जागरण चौराहा गये। वहां पर उन्होंने सफाई व्यवस्था देखी। इसके बाद बटलर चौराहा, समतामूलक चौराहा, विजयंत खंड, पॉलिटैक्निक चौराहा, मुंशीपुलिया जाकर सफाई व्यवस्था को जायजा लिया। कई जगहों पर फागिंग कर रहे कर्मचारी मिले, जिनका उन्होंने हौसला आफजाई भी की। कुछ जगहों पर उन्होंने काम में सक्रियता बरतने का निर्देश दिया।

इस दौरान नगर विकास मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से इस दौरान डेंगू मच्छर पनपने के कारणों पर ध्यान देने तथा लोगों को सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए कहा। अधिकारियों ने बताया कि गमलों के नीचे रखी प्लेट में जमा होने वाले पानी तथा फ्रिज से निकलने वाले पानी को बाल्टी में रखने जैसे जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला है, जिसके लिए लोगों को जागरूक किया गया है।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि सभी नगरीय क्षेत्रों में मुख्य मार्गों से लेकर गली-कूचो, नाले-नालियों की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संचारी रोग एवं मच्छर जनित बीमारियों, डेंगू, चिकनगुनिया से प्रभावित क्षेत्रों पर नागरिकों के जीवन को बचाने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव एवं फागिंग कराने की भी विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने नगरीय व्यवस्था का लाभ लोगों को तत्काल मिले एवं उनका जीवन स्तर बेहतर बने। इसके लिए अधिकारियों को सतर्क रहने तथा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के भी निर्देश दिये।

सेवा पखवाड़ा के लिए प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने सभी जिला अधिकारियों, नगर आयुक्तों व अधिशासी अधिकारियों को शनिवार को पत्र भेजा है। इसमें लिखा गया है कि वर्तमान में कुल 763 नगर निकाय हैं, 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद एवं 550 नगर पंचायतें हैं। वर्तमान में जल जमाव के कारण डेंगू सहित कई संचारी रोगों के फैलने की संभावना रहती है। नगरीय सड़कों में भी गड्ढे पड़ने की स्थिति बनी है।

इसमें कहा गया है कि इस सेवा पखवाड़ा में चिह्नित स्थानों की जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाये। जल भराव वाले स्थानों पर एंटीलार्वा स्प्रे का छिड़काव सुनिश्चित हो। खुले नालियों को ढकने की व्यवस्था, नालियों व कचरों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। खुले नाले-नालियों को ढकने की व्यवस्था व सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading