Milkipur Bypoll 2025 Live: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर वोटिंग जारी… सपा का बड़ा आरोप!

Milkipur By-Election 2025 Polling News Live: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर बुधवार को उपचुनाव के लिए मतदान जा रही है। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के 414 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। इस उपचुनाव में 10 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। 

ये है प्रत्याशी:

  • अजीत प्रसाद (समाजवादी पार्टी) साइकिल,
  • चन्द्रभानु पासवान (भारतीय जनता पार्टी) कमल,
  • राम नरेश चौधरी (मौलिक अधिकार पार्टी) आटो रिक्शा,
  • सुनीता (राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोसलिष्ट) आरी,
  • संतोष कुमार (आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)) केतली
  • निर्दलीय अरविन्द कुमार,हाथ गाड़ी,
  • कंचनलता, द्वार घंटी,
  • भोलानाथ, अंगूठी,(कांग्रेस बागी)
  • वेद प्रकाश, फुटबाल खिलाड़ी,
  • संजय पासी, कैमरा चुनाव चिन्ह
  • मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव में सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक 2 घंटे में 13 फीसदी मतदान हुआ है।

  • आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार ने मिल्कीपुर उपचुनाव पर कहा, “सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। पुलिस गश्त कर रही है…पर्याप्त बल मौजूद है। अभी तक सभी जगह मतदान सुचारू रूप से चल रहा है।

  • मिल्कीपुर उपचुनाव में 11:00 तक 29.8 प्रतिशत मतदान हो चूका है। सपा सांसद अवधेश प्रसाद के द्वारा मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाये जाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि सभी जगह पर शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से मतदान हो रहा है। निर्वाचन आयोग के सामान्य प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक भी निगरानी कर रहे हैं।

  • अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 1:00 बजे तक 44.4 फीसदी मतदान हुआ है। मिल्कीपुर रिकॉर्ड मतदान की ओर है।

  • मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि “भाजपा सरकार जानती है कि वह चुनाव हार चुकी है। चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए वह लोगों को वोट नहीं डालने दे रही है, उन्हें धमका रही है और कुछ पोलिंग बूथों से हमारे पोलिंग एजेंटों को भगा रही है, यह सब लोकतंत्र के खिलाफ है। बूथ नंबर 2 पर पोलिंग स्टाफ मुस्लिम महिलाओं का बुर्का उतारकर उनके पहचान पत्र से उनकी पहचान कर रहा है। इसके जरिए वह दबाव बना रहे हैं… पुलिस प्रशासन भाजपा कार्यकर्ताओं के रूप में काम कर रहा है और डीएम, एसडीएम, एसपी सभी सरकार की तरफ से किसी भी तरह से उस सीट को जीतने की कोशिश कर रहे हैं…”

  • समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर आरप[ लगाया है कि मिल्कीपुर विधानसभा में बूथ संख्या 4, 5, 69, 93, 100, 139, एवं 176 पर प्रशासन और भाजपा नेताओं द्वारा फर्जी मतदान कराया जा रहा है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। साथ ही निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने की मांग की है।

  • सपा का आरोप है कि प्रशासन के संरक्षण में बाहरी मतदाता वोट डाल रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। 

  • मिल्कीपुर उपचुनाव 2025 पर उत्तर प्रदेश के मंत्री ओपी राजभर ने कहा, “मिल्कीपुर उपचुनाव एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में है, विपक्ष हताश और निराश है… अगर रोने से उन्हें वोट मिल सकते हैं तो समाजवादी पार्टी के लोगों को लखनऊ और दिल्ली से रोना शुरू कर देना चाहिए…

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading