दूध पाकर खिल उठे मरीजों के चेहरे…

गाज़ीपुर। युवा समाजसेवी अभिषेक यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सदर हॉस्पिटल गाज़ीपुर में दूध वितरण किया, यह कार्य वो हर साल अपने जन्मदिन पर करते हैं। रविवार को अभिषेक यादव ने करीब 70 मरीजों के बीच 35 लीटर दूध का वितरण किया। उनका कहना है कि जो गरीब और असहाय मरीज है उनको अस्पताल से दवाइयां तो मिल जाती हैं लेकिन पौष्टिक आहार नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि मैं इस विशेष मौके पर इनके बीच पौष्टिक आहार के रूप में दूध का वितरण करूं।

अभिषेक यादव का कहना है कि मेरे नाना बाबूलाल मानव प्रत्येक माह मैं 1 दिन मरीजों के बीच में दूध का वितरण करते हैं उनके इस भाव को देखकर मुझे प्रेरणा मिलती है। यही कारण है कि मैंने भी निर्णय लिया कि मैं भी गरीब और असहाय मरीजों के बीच में दूध का वितरण करूंगा और अपनी क्षमता के अनुसार जो मुमकिन होगा उनकी मदद करूंगा।

इस दूध वितरण कार्य में अभिषेक यादव के साथ राधे यादव, मोहन रावत, विशाल चौधरी, चन्दन यादव, अनूप यादव, हिमांशु यादव, सोनू यादव, प्रधुमन यादव आदि उपस्थित रहें।

पूरा एपिसोड यहां देखें:

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading