Lucknow: लखनऊ नगर निगम ने टैक्स चोरी करने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ एक्शन लिया है। इसी दौरान 24 से अधिक भवनों पर सीलिंग और कुर्की की कार्रवाई की गई है। मौके पर 5 लाख 88 हजार रुपए से अधिक की वसूली की गई। जोन-1, 3, 4 और 5 में एक साथ अभियान चलाया गया था।
जोन-1 में 6 भवनों पर, जोन-3 में सबसे ज्यादा 10 भवनों पर एक्शन लिया गया। जोन 4 के पेपर मिल वॉर्ड में 2 भवनों पर कुर्की से 78000 वसूले गए और 4 भवनों को सील किया गया। इससे क्षेत्र के बकायेदारों पर दबाव बढ़ गया है।
जोन-5 में 6 भवनों पर कार्रवाई हुई। इस दौरान टैक्स की वसूली नहीं देने वाले घरों पर सीलिंग की कार्रवाई हुई।
नगर आयुक्त बोले- एक्शन जारी रहेगा।
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा- बड़े बकायेदारों को अब किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। यदि अधिकारी कार्रवाई में ढिलाई बरतेंगे, तो उन्हें भी सजा भुगतनी पड़ेगी। उन्होंने जोनल अधिकारियों को लगातार अभियान चलाने और समयबद्ध राजस्व वसूली के निर्देश दिए।
समय पर टैक्स जमा करें
निगम ने स्पष्ट किया कि बकाया न चुकाने पर संपत्तियां सील या कुर्क की जाएंगी। यह कदम शहर में कर अनुशासन स्थापित करने और राजस्व बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे समय पर टैक्स जमा करें और ऐसी कार्रवाई से बचें।

