लखनऊ के गुडंबा इलाके में चोरों ने बंद मकान से 15 लाख 60 हजार रुपए के जेवर और नगदी पार कर दी। इसके साथ ही घर में लगी LED टीवी भी निकाल ले गए। परिवार मकान बंद करके जम्मू कश्मीर गया था। पीड़ित ने स्टेशन छोड़ने वाले ई-रिक्शा चालक पर संदेह जताया है।
शिवानी बिहार कॉलोनी, रामलीला पार्क के पास गुडंबा निवाली संजीव कुमार परिवार के साथ 8 अगस्त को जम्मू कश्मीर गए थे। उसी रात घर का ताला तोड़कर चोरों ने गहनों समेत नकदी पार कर दी।
32 इंच की LED टीवी भी ले गए
वही संजीव कुमार ने बताया कि घर से मां के पुश्तैनी गहने, बहन दीपमाला के जेवर और बहन संतोष की शादी के लिए खरीदे गए गहने चोरी हो गए। चोर करीब 15 लाख 60 हजार के जेवर, 45 हजार नकद और एक 32 इंच की LED टीवी ले गए।
112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी
वही संजय ने बताया कि 9 अगस्त की सुबह मोहल्लेवालों ने ताला टूटा देखकर 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। और वहीं संजय ने एक ई-रिक्शा चालक पर भी संदेह जताया है।
उनका कहना है कि घर से सामान ले जाते समय उनकी ई-रिक्शा चालक से बहस हुई थी। इस पर उसने बोला था कि इलाके का ही रहने वाला है, अंजाम गलत होगा। संजय ने वापस लौटने के बाद थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराया है।
Lucknow में चोरों ने 15.60 लाख रुपए के जेवर किए पार!

