लखनऊ में भगवाधारी युवक को नॉनवेज खाना पड़ा महंगा,  मचा हंगामा!


Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस वक्त विवाद की स्थिति पैदा हो गई, जब एक भगवा वस्त्र धारण किए युवक नॉनवेज खाते नजर आ गया। और ढाबे पर साधु के भेष में भगवाधारी अपने एक मित्र के साथ नॉनवेज (चिकन) खा रहा था। तभी एक युवक आया और उन्होंने आपत्ति जता दी।

शख्स ने भगवाधारी युवक से कहा कि भगवा वस्त्र पहनकर नॉनवेज खा रहे हो, तुम्हें शर्म नहीं आती। इतना कहते ही बात बिगड़ गई और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जरूरी कार्रवाई की है।


दरअसल, यह पूरा मामला 17 अगस्त की देर रात का बताया जा रहा है। लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में एक ढाबे पर इलाके के ही दिनेश शर्मा जिन्होंने भगवा वस्त्र धारण कर रखे थे, वो अपने दोस्त सुभाष के साथ नॉनवेज खा रहे थे। दिनेश ने भगवा वस्त्र धारण करने के साथ ही चोटी भी रख रखी थी। इसी बीच इलाके के नरेंद्र सिंह आ गए।

नरेंद्र ने दिनेश से उनके पहनावे के साथ मुर्गा खाने पर आपत्ति जता दी। बोले कि आप भगवा वस्त्र पहनकर नॉनवेज खा रहे हो। आपको शर्म नहीं आती है। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ता देख दुकान पर खाना खा रहे एक युवक ने अपने सिपाही मित्र को फोन करके इस बात की जानकारी दे दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।


वहीं सोमवार को इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भगवाधारी दिनेश शर्मा अपने मित्र सुभाष के साथ मिलकर एक व्यक्ति की पिटाई कर रहा है। साथ ही गाली-गलौज भी कर रहा है। ढाबे पर मौजूद लोगों के बीच बचाव करने के बाद दिनेश अपने मित्र के साथ वहां से बाहर निकलता दिख रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading