लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन की इकाई का पुनर्गठन, शिव शरण सिंह अध्यक्ष व नितिन श्रीवास्तव महासचिव बने

Lucknow: लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन की लखनऊ इकाई का पुनर्गठन कर वरिष्ठ पत्रकार शिव शरण सिंह को अध्यक्ष और नितिन श्रीवास्तव को महासचिव नियुक्त किया गया है। यह घोषणा यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने लखनऊ स्थित कार्यालय में की।

इस मौके पर इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के राष्ट्रीय सचिव के. विश्वदेव राव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रजत मिश्र और यूपी यूनियन के महासचिव देवराज सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में 35 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया से जुड़े पत्रकारों को शामिल किया गया है।

नई कार्यकारिणी में शैलेन्द्र सिंह को कोषाध्यक्ष, जबकि रियाज अहमद, आशीष सिंह, महिमा तिवारी और हिमांशु दीक्षित को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सचिव पद की जिम्मेदारी मुक्ता मिश्र, टी.एन. मिश्र, प्रदीप सिंह ‘बागी’, अंकित श्रीवास्तव, शिव विजय सिंह, नज्म अहसन और रतोष त्रिवेदी को दी गई है।

कार्यकारिणी सदस्यों में अनुप सिंह, पंकज कुमार दीक्षित, अखिलेश श्रीवास्तव, विवेक त्रिपाठी, जेपी शुक्ला, दीप चंद्र गुप्ता, राकेश शुक्ला, इति श्री मिश्र, आदित्य सिंह बिशन, आदित्य शुक्ला, इश्फा, रजनीश यादव, विक्रम सिंह, आदर्श शुक्ला, अरविन्द सिंह, आशीष वर्मा, दिनेश मिश्रा, अतुल शुक्ला, सोनिया सिंह, नासिर खान, आनंद प्रकाश द्विवेदी, शिव नरेश विश्व और अन्य शामिल हैं।

इस अवसर पर हसीब सिद्दीकी ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और यूनियन पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि संगठन पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए हमेशा सक्रिय रहेगा।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading