एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, आगरा में तैनात एसडीएम की मौत!

Lucknow: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में आगरा में तैनात अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल की मौत हो गई। उनका चालक गंभीर रूप से घायल है। और घायल चालक को उपचार के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


लखनऊ से लौट रहे थे आगरा
वही मिली जानकारी के मुताबिक अपर नगर मजिस्ट्रेट आगरा राजेश कुमार अपनी क्रेटा कार से लखनऊ से आगरा की तरफ जा रहे थे। उनकी कार जैसे ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के 77-KM पर पहुंची तभी ये हादसा हो गया। बताया गया है कि कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई।


चालक की हालत गंभीर
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल और कार ड्राइवर पंकज कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों को गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।


प्रशासन में शोक की लहर
हादसे की जानकारी मिलते ही प्रभारी तहसीलदार संतोष राजौरिया और प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी सैफई अस्पताल पहुंच गए। उधर इस दुखद हादसे की जानकारी जब आगरा में लगी, तो प्रशासनिक अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। आगरा से भी अधिकारी मैनपुरी के लिए रवाना हुए हैं। बता दें कि एसडीएम  राजेश कुमार जायसवाल किरावली में तैनात रहे थे और वर्तमान में कलेक्ट्रेट में अपर नगर मजिस्ट्रेट का चार्ज संभाल रहे थे।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading