Lok Sabha 2024 की तारीखों के एलान को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व सुखबीर सिंह संधु भी मौजूद रहे।
चुनाव आयोग के अनुसार इस बार लोकसभा की 543 सीटों के लिए 55 लाख EVM के द्वारा 97 करोड़ मतदाता 10 लाख मतदान केन्द्रों पर अपने मत का प्रयोग करेंगें. जिसमे 49.72% पुरुष मतदाता हैं तो वहीँ 47.16% महिला मतदाता हैं. इस 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं. वहीँ इस बार 18-19 साल के 1.84 करोड़ और 20-29 वर्ष के 19.74 करोड़ मतदाता हैं. चुनाव आयोग के अनुसार इस बार 21.5 करोड़ युवा मतदाता हैं. वहीँ 2.18 लाख ऐसे मतदाता हैं जिनकी उम्र 100 वर्ष से ज्यादा है.

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारे पास 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव में खून-खराबे और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। हमें जहां से भी हिंसा की सूचना मिलेगी, हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, हम देश को वास्तव में उत्सवपूर्ण, लोकतांत्रिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है।
इन तारीखों पर होगा चुनाव :
7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव.
पहला चरण: 19 अप्रैल 2024
राज्य: 21
लोकसभा सीटें: 102
दूसरा चरण : 26 अप्रैल 2024
राज्य: 13
लोकसभा सीटें: 89
तीसरा चरण : 7 मई 2024
राज्य: 12
लोकसभा सीटें: 94
चौथा चरण : 13 मई 2024
राज्य: 10
लोकसभा सीटें: 96
पांचवां चरण : 20 मई 2024
राज्य: 8
लोकसभा सीटें: 49
छठा चरण : 25 मई 2024
राज्य: 7
लोकसभा सीटें: 57
सातवाँ चरण : 01 जून 2024
राज्य: 8
लोकसभा सीटें: 57
चुनाव के नतीजे : 4 जून 2024
उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से किस चरण में कितनी सीटों पर मतदान
पहला चरण: 8
दूसरा चरण: 8
तीसरा चरण: 10
चौथा चरण: 13
पांचवां चरण: 14
छठा चरण: 14
सातवां चरण: 13


26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे









