घबराएं नहीं, 21 दिन की लॉकडाउन में मिलेगी ये सुविधाएं

ब्यूरो डेस्क। आम जनता के साथ सभी सुरक्षा कर्मियों को भी ये समझना जरूरी है कि 21 दिन के लॉकडाउन में क्या मिलेगा और क्या नहीं?

देश में लगातार कोरोना वायरस यानी COVID 19 का खतरा बढ़ता जा रहा है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम जनमानस को पहले भी इस वायरस को गंभीरता से लेने को कहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ने मंगलवार रात 8 बजे देश को संबोधित किया और इस वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए पूरा देश मंगलवार रात 12 बजे से 21 दिनों के लिए लॉकडाउन रहेगा. अब ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि इस दौरान कौन सी सेवाएं मिलेंगी और कौन सी नहीं.

  • 21 दिन के लिए देश पूरी तरह से रहेगा लॉकडाउन
  • कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उठाया गया कदम

पीएम मोदी ने खुद कहा है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि जरूरी सेवाएं और दवाएं मिलती रहेंगी. गृह मंत्रालय ने भी इसके लेकर एक गाइडलाइन जारी की है.

क्या-क्या रहेगा बंद

– सरकारी और निजी दफ्तर बंद रहेंगे.

– रेल, हवाई और रोडवेज की सेवा नहीं मिलेगी. सभी तरीके के पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेंगे.

-सार्वजनिक स्थान जैसे मॉल, हॉल, जिम, स्पा, स्पोर्ट्स क्लब बंद रहेंगे. सभी रेस्टोरेंट, दुकानें बंद रहेंगी. जिम, होटल, मोटल, धार्मिक स्थल, सभी शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे.

– अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोगों को इजाजत नहीं मिलेगी.

— सभी फैक्ट्रियां, वर्कशॉप, गोदाम, साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे.

लॉकडाउन के दौरान ये दफ्तर और सेवा मिलती रहेगी

– डिफेंस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, डिजास्टर मैनेजमेंट, बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन यूनिट, पोस्ट ऑफिस, नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर, पूर्वानुमान की एजेंसियां खुली रहेंगी.

– सब्जी, राशन, दवा, फल की दुकानें खुली रहेंगी.

– बैंक, इंश्योरेंस दफ्तर और एटीएम खुले रहेंगे.

– प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया.

– इंटरनेट, ब्रॉडकास्ट और केबल सर्विस जारी रहेगी.

– ई-कॉमर्स के जरिए दवा, मेडिकल उपरकरण की डिलवरी जारी रहेगी.

– पेट्रोल पंप, एलपीजी पंप, गैस रिटेल खुले रहेंगे.

-प्राइवेट सिक्टोरिटी सर्विस भी मिलती रहेगी.

– अस्पताल, डिस्पेंसरी, क्लीनिक, नर्सिंग होम खुले रहेंगे.

जनता के साथ संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले 21 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, कोरोना वायरस की संक्रमण सायकिल तोड़ने के लिए कम से कम 21 दिन का समय बहुत अहम है.

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading