कुसुम तिवारी का डोर टू डोर जनसंपर्क, गर्म हुई सियासत….

गाजीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र से लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष व प्रत्याशी कुसुम तिवारी द्वारा युद्ध स्तर पर जनसंपर्क का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र के बयेपुर देवकली, सकरा, घुरानबाजार, परमेठ सहित अन्य गांवों में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान अपने समर्थकों संग कुसुम तिवारी ने एक-एक घर में मतदाताओं से संपर्क कर उनसे अपने लिए मतदान की अपील की। उन्होंने लोगों से बातचीत के दौरान कहा कि मैं लम्बे समय से राजनीति के क्षेत्र से जुड़ी हुई हूं। मेरा सपना है कि सदर विधानसभा क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास हो, जिसका आम जनता लाभ उठा सके। इसी विकास के सोच को लेकर मैं चुनाव मैदान में उतरी हूं।

जनसम्पर्क के दौरान उन्होंने कहा कि आप लोग प्रसन्न मन से मुझसे मिल रहे हैं तो मेरा भी हौसला बढ़ रहा है। कहा कि मैं आप लोगों को भरोसा दिलाती हूं कि यदि आप लोगों के आशीर्वाद से मुझे सफलता मिली तो मैं इस आशीर्वाद को विकास कार्यों की झड़ी लगाकर लौटाने का काम करुंगी। जनसम्पर्क में दौरान मीरा चौबे, बबिता सिद्दीकी, अखण्ड प्रताप, एंजल, चंचल सहित दर्जनों महिलाएं व पुरूष कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading