गाज़ीपुर में नई आस, सर्वांगीण विकास और सर्वसमाज…!

गाजीपुर। अपने समर्थकों संग सदर विधानसभा क्षेत्र से लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष व प्रत्याशी कुसुम तिवारी द्वारा लगातार जनसंपर्क का दौर जारी है। इसी क्रम में सोमवार को उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं सहित अन्य समर्थकों के साथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव, मुहल्लों और बाजारों में जनसंपर्क किया।

प्रत्याशी कुसुम तिवारी विधानसभा क्षेत्र के महराजगंज बाजार, नंदगंज, कनेरी, चोचकपुर, हरिहरपुर सहित अन्य गांवों में डोर-टू-डोर मतदाताओं से मिली। इस दौरान उन्होंने पार्टी की नीतियों और रीतियों से लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी हर वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करती आई है और आगे भी करेगी। कहा कि आप लोगों का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने का काम करुंगी। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुकेश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री हरीश शर्मा के साथ मीरा चौबे, बबिता सिद्दीकी, अखण्ड, एंजल, चंचल, रानी गुप्ता, माया, आशा पाण्डेय सहित दर्जनों महिलाएं व पुरूष कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading