February 23, 2026

कासगंज: बंद घर में एक साथ मिले पांच शव; पत्नी और बच्चे जमीन पर तो फंदे से लटका था पति

रिपोर्टर: जुम्मन कुरैशी

कासगंज [Kasganj] जनपद में एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। अमांपुर [Amanpur] थाना क्षेत्र के नगला भोजराज [Nagla Bhojraj] गांव में एक ही परिवार के पति-पत्नी और उनके तीन नाबालिक बच्चों सहित कुल 05 लोगों के शव पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

A group of people participating in a traditional ceremony, with two men setting fire to a pile of straw while others observe in the background.

घटना का विवरण:
अमांपुर कस्बे के एटा रोड [Eta Road] पर स्थित किराये की दुकान में रहने वाले सत्यवीर सिंह [Satyavir Singh] (50 वर्ष), उनकी पत्नी शीला [Sheela] (48 वर्ष), बेटी आकांक्षा [Akanksha] (12 वर्ष), बेटी प्राची [Prachi] (10 वर्ष) और बेटे ग्रीश [Gresh] (8 वर्ष) की मौत हुई। सत्यवीर सिंह फौजी बेल्डिंग मिस्त्री के नाम से जाने जाते थे और वेल्डिंग की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

शवों की स्थिति और आशंका:
स्थानीय लोगों ने तीन दिन से मकान बंद देखा। मकान में लगी जाली से कपड़ा हटाकर अंदर देखा तो सन्न रह गए। सत्यवीर का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ था, जबकि पत्नी शीला और तीनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि बच्चों को जहरीला पदार्थ दिया गया हो और पत्नी शीला को धारदार हथियार से मारा गया। उसके बाद सत्यवीर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।

जांच और पोस्टमार्टम:
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। डीएम प्रणय सिंह [Pranay Singh] और एसपी अंकिता शर्मा [Ankita Sharma] के साथ पुलिस फॉरेंसिक एवं डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। डीआईजी अलीगढ़ रेंज प्रभाकर चौधरी [Prabhakar Chaudhary] ने भी घटनास्थल का दौरा किया और मामले की गंभीरता पर जोर दिया।

अंतिम संस्कार:
सभी पांचों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाए गए। तीनों नाबालिक बच्चों को सत्यवीर के खेत में जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफनाया गया। सत्यवीर और उनकी पत्नी शीला का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है, और पड़ोसियों को विश्वास नहीं हो रहा कि खुशहाल दिखने वाला परिवार इस तरह खत्म हो गया।

Disclaimer:
यह खबर स्थानीय संवादाता/मीडिया प्लेटफार्म या अन्य द्वारा प्राप्त की गई सूचना पर आधारित है। यदि कोई आपत्ति है या खबर से संबंधित कोई सूचना देने या अपना पक्ष रखने के लिए हमें ईमेल करें: apnabharattimes@gmail.com



Tags: #Kasganj #Amanpur #NaglaBhojraj #SatyavirSingh #FamilyTragedy #ChildDeath #Sheela #Investigation #Postmortem

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading