करमपुर स्टेडियम को मिला फिर बड़ा तोहफ़ा…

गाज़ीपुर | औड़िहार क्षेत्र के करमपुर स्थित मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम ने न केवल देश को बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं बल्कि जनपद गाज़ीपुर का नाम भी विश्व स्तर रोशन किया है. ये स्टेडियम संघर्ष और आत्मविश्वास का उदहारण है. स्टेडियम के संस्थापक तेज बहादुर सिंह ने जो सपना देखा था वो आज साकार हो रहा है.

इसी क्रम में शुक्रवार को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की और महामंत्री भोलानाथ सिंह ने स्टेडियम का दौरा किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर कहा कि कभी संसाधनों और अवसरों की कमी नहीं होगी। महामंत्री भोलानाथ सिंह ने खिलाड़ियों को 200 हाॅकी स्टिक, 50 कूकाबुरा हाॅकी बॉल, 4 गोलकीपर पैड और अन्य हाॅकी उपकरण देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यहां के खिलाड़ियों को निपुण बनाने के लिए शीघ्र हॉकी की दुनिया में उच्च प्रदर्शन करने वाले सबसे जाने माने और नीदरलैंड के पूर्व कोच हर्मन कुरिश स्टेडियम का दौरा करेंगे।

उन्होंने स्टेडियम के संस्थापक तेज बहादुर सिंह के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि यह गर्व का विषय है कि उनके सपनों को साकार करने में उनके परिजन कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं । इसका परिणाम सामने है कि इस क्षेत्र के गरीब परिवारों के सैकड़ों लोग आज सरकारी नौकरी में सेवारत हैं और यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम से जुड़े खिलाड़ियों का संघर्ष आज नजदीक से देखा है। अब इस स्टेडियम से जुड़े खिलाड़ियों को कभी संसाधनों और अवसरों की कमी नहीं खलेगी।

मालूम हो कि भोला सिंह के पूर्वजाें का संबंध जनपद के गहमर गांव से है। काफी समय से इनका परिवार झारखंड में रह रहा है। इस मौके पर स्टेडियम के निदेशक और पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष मनोहरण, कार्यकारी निदेशक शशिकांत प्रसादव, झारखंड हॉकी के सीईओ रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह, वाराणसी जिला आपूर्ति अधिकारी डा. मंजूर आलम अंसारी आदि मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading