पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने ऐसा क्या कि सीएम योगी ने दिया गाज़ीपुर को बड़ा तोहफ़ा…

लखनऊ। यह करमपुर का कर्म है, खेल है जिसका धर्म है। जी हां इस वाक्य को सत्य साबित कर गाजीपुर के पूर्व सांसद राधामोहन सिंह ने ना सिर्फ अपने बड़े भाई स्व. तेज बहादुर सिंह का सपना पूरा किया है बल्कि गाजीपुर का सर भी गर्व से ऊंचा कर दिया है। मंगलवार को जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर का नाम लिया और गाज़ीपुर के करमपुर स्टेडियम के खिलाड़ी ललित उपाध्याय और राज कुमार पाल को सम्मानित किया तो केवल प्रदेश ही नहीं देश भी गाज़ीपुर पर गर्व महसूस करने लगा।

………………
#ghazipur #primetime #hinduism

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को शासकीय सेवा का मौका देने के लिए दो प्रतिशत सीटें आरक्षित की हैं तो पुलिस में 500 से अधिक पदों पर नियुक्ति शुरू हो गई है और अब राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आवागमन के लिए रेलवे की एसी थ्री टियर कोच की सुविधा भी मिलेगी।

दरअसल 36वें राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग करने जा रहे उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों से मंगलवार को संवाद के दौरान मुख्यमंत्री की इस घोषणा का खिलाड़ियों ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे होनहार खिलाड़ियों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह खुशी की बात है इस बार के राष्ट्रीय खेल में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों की अब तक की सबसे बड़ी टीम रवाना होने वाली है। पिछली बार जहां प्रदेश ने 20 खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर 68 मेडल प्राप्त किए थे, वहीं इस बार 28 खेलों में उत्तर प्रदेश भाग ले रहा है। यह सकारात्मक बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में खेल के प्रति बढ़ी जागरूकता का ही परिणाम है। खेलों के इस राष्ट्रीय कुंभ में भाग लेने जा रहे 462 सदस्यीय दल को ‘टीमवर्क’ का मंत्र देते हुए मुख्यमंत्री ने सभी के शानदार प्रदर्शन के प्रति विश्वास जताया।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में सभी खिलाड़ियों, उनके कोच और टीम मैनेजरों ने अपना परिचय देते हुए अपनी खेल विधा के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने ओलम्पिक पदक विजेता ललित कुमार उपाध्याय के साथ-साथ खिलाड़ी रोहन विश्नोई, प्रीति दुबे, राजकुमार पाल और सूरज कुमार को स्पोर्ट्स किट देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इसके साथ ही सीएम ने उत्तर प्रदेश की शानदार टीम बनाने के लिए खेल विभाग, कोच और मैनेजरों की सराहना भी की और गाज़ीपुर का नाम लेते हुए मुख्यमंत्री ने खेल विभाग को निर्देश दिए कि प्रदेश की खेल नीति में प्राइवेट स्पोर्ट्स एकेडेमी को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक प्रावधान जरूर किए जाएं. फिर क्या था पूरा गाज़ीपुर गर्व से गदगद हो गया।

उन्होंने प्रदेश में खेल-संस्कृति के विकास में प्राइवेट स्पोर्ट्स एकेडमी की भूमिका को भी सराहा. योगी ने कहा कि बहुत सी प्राइवेट एकेडमी अपने स्तर भी अच्छा काम कर रही हैं, इन्हें हर जरूरी प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने खेल विभाग को निर्देश दिए कि प्रदेश की खेल नीति में प्राइवेट स्पोर्ट्स एकेडेमी को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक प्रावधान जरूर किए जाएं. 

गुजरात के राजकोट शहर में 2 से 9 अक्टूबर के बीच होने वाली नेशनल हॉकी पुरुष प्रतियोगिता में यूपी की टीम में पहले से शामिल मेघबरन स्टेडियम करमपुर के पांच खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी विशाल यादव को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जबकि चयनकर्ताओं के द्वारा मेघबरन स्टेडियम के ही दो नए खिलाड़ियों के शामिल कर लेने से अब करमपुर के खिलाड़ियों की संख्या छह पर पहुंच गई है।

जिसमें ललित कुमार उपाध्याय नामचीन पूर्व ओलंपियन खिलाड़ी रह चुके हैं। उनकी अगुवाई में देश की टीम एशियन गेम में ब्रास मेडल प्राप्त कर चुकी है। जबकि दूसरे खिलाड़ी अजीत पांडे वर्ष 2016 में लखनऊ में आयोजित जूनियर विश्वकप के गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं।वहीं मिथिलेश राजभर वर्ष 2016, 2019, 2020 और 2021 में क्रमश: लखनऊ, ग्वालियर, झांसी और बेंगलुरु में चार बार के नेशनल प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। राजू पाल वर्ष 2015 में सैफई, 2016 में लखनऊ और 2019 में ग्वालियर के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। राहुल राजभर वर्ष 2021 में भुवनेश्वर में आयोजित जूनियर विश्वकप की इंडिया टीम के खिलाड़ी रहे हैं। जबकि राजकुमार पाल नेशनल टीम के तेजतर्रार फॉरवर्ड खिलाड़ी हैं।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading