दुकान में लगायी आग, साढ़े तीन लाख की क्षति।

संवाददाता: विकास पाठक

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मां दुर्गाजी विद्यालय सिद्दीकपुर के पास स्थित एक स्टेशनरी की दुकान में आग लगाकर साढ़े तीन लाख की क्षति पहुंचायी गयी। इस बारे में भुग्तभोगी दुकानदार ने थाने तहरीर देकर आग लगाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया है। सरायखजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव निवासी ओम प्रकाशपुत्र जगन प्रशाद गुप्ता ने थाने में दिये गये तहरीर में बताया कि वह कल रात अपने स्टेशनरी के दुकान को बन्द कर घर चला गया। रात तीन बजे भट्ठा मजदूरों ने बताया कि आग लगी है। आग अज्ञात लोगों द्वारा जानबूझ कर लगायी गयी है। घटना के पूर्व दुकान में सन्तोष उर्फ पप्पू , मनीष उर्फ गोलू पियुष दुकान पर आकर गाली गलौच किये थे। उसे विश्वास है कि उक्त लोगों ने ही दुकान में आग लगायी है। दुकान में साढ़े तीन लाख का समान जलकर राख हो गया है। उक्त लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं मेंमुकदमा दर्ज किया जाय।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading