लग रही है सरकारी संपत्तियों की सरकारी “महा सेल”: लाल बहादुर

संवाददाता: विकास पाठक

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बजट पर तिखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जहाँ आज लोग आशा लगायें थे की इस बजट मे किसानों के लिए बडा ऐलान होगा लेकिन देश के किसानों के लिए 16.5 लाख कृषि ऋण को प्रावधान किया गया हैं किंतु किसानों की आय बढाने की लिए वित्त मंत्री से ठोस गेम चेंजर योजना की उम्मीद थी किंतु अब तो यही कहा जा सकता कि 2022 तक किसानों की आय दुगना होना तो अब दूर की बात है हां किसानों का कर्ज निश्चित रुप से जरूर दुगना होता दिख रही है।

यादव ने कहा की कृषि से जरूरी ढांचागत पूजी निवेश के लिए बजट में राशि आवंटन के बजाय भविष्य में इसके लिए एक फंड स्थापित कर डेढ़ लाख करोड रुपए जुटाने का आश्वासन दिया है खेती के लिए सकल बजट आवंटन लगभग 7% की कमी की गई है वहीं किसान सम्मान निधि के लिए प्रावधान इस राशि में भी लगभग 13% की कटौती की गई है और कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य में पहले की भांति डेढ़ गुना बढ़ोतरी करने की तोतारटंत बात तो की गई किंतु बेहद जरूरी स्वामीनाथन कमेटी की तर्क संगत अनुशंसा सीटू प्लस फार्मूले की आधार पर कृषि लागत गणना करने की बात अभी भी नहीं की गई। देश के हर नागरिक पर कर्जा अर्थात कैपिटा ऋण राशि पिछले कुछ सालों में बढ़कर लगभग दुगनी हो गई है और अंत में यह पेपर लेश बजट उद्घोष करता हुआ नजर आया कि सार्वजनिक संपत्तियां को बेचकर आर्थिक संसाधन जुटाने की बात की जा रही है अब एयरपोर्ट बिकेगा, सड़कें बिकेगी, बिजली ट्रांसमिशन लाइन ,रेलवे का डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के हिस्से, गेल, इंडियन आयल की पाइप लाइन और स्टेडियम भी बिकेंगे ,वेयरहाउस वगैरह सब कुछ बेचेगी। सरकार ने अगर यह तीनों कानून रद्द नहीं हुए तो इस देश के खेत खलियान भी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हाथों कौडियों में बिक जाएगा ।पहली बार भारत में इस तरह से सरकारी संपत्तियों की सरकारी “महा सेल ” लग रही है।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading