जौनपुर: पुर्वांचल में सियासी समीकरण बैठाने के लिए आ रहे है ओवैसी।

संवाददाता: विकास पाठक

जौनपुर। जौनपुर और आजमगढ़ में धर्मगुरुओं से मुलाकात कर सूबे की सियासत में देंगे इंट्री। सूत्रों से मिली जानकारी की बिहार के बाद यूपी में सियासी इंट्री के लिए हैदराबाद के सांसद और एआईएम के चीफ पूर्वाचंल के दौरे पर मंगलवार को आ रहे है।वाराणसी में पूर्व कैबिनेट मंत्री व भासपा सुप्रीमो ओमप्रकाश राजभर के बड़े पिता के त्रयांश में शामिल होंगे।जौनपुर, आजमगढ़ मदरसे में जाकर धर्मगुरुओं से भी मुलाकात करेंगे! 12 जनवरी को सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी जौनपुर में आ रहे है,ऐसे में मुसलमानों के मत को धुर्वीकरण होने से समाजवादी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।एआईएम के जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने सांसद असुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए ‘दैनिक भास्कर’ को बताया कि प्रातः 08:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर आ जाएंगे।सिपाह में उनका स्वागत किया जाएगा। यूपी के पूर्वी प्रदेश का सबसे बड़ा मदरसा गुरैनी स्कूल में धर्मगुरुओं से मुलाकात करेंगे।खेतासराय होते हुए (दीदरगंज) आजमगढ़ जनपद में प्रवेश करेंगे। सरायमीर मदरसे में मौलानाओ से मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष शौकत माहुली के आवास पर मिलने का कार्यक्रम है,शाम को पुनः वाराणसी एयरपोर्ट लौट जाएंगे।पूर्वी सूबे के मुस्लिम बाहुल्य जनपद आजमगढ़ और जौनपुर मे असुद्दीन ओवैसी में आने का कार्यक्रम सूबे की राजनीति में इंट्री के तौर पर देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश की सियासत में अगर समीकरण बनाने में कामयाब हुए तो प्रदेश की सियासत में भूचाल आने से इनकार नही किया जा सकता है। असुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम से पुलिस प्रशासन के साथ खुफिया एजेंसिया भी सतर्क है।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading