संवाददाता: विकास पाठक
जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बंतरी मुढ़ैला में,सड़क सुरक्षा जागरूक शिविर लगा। मालूम हो कि माँ दुर्गा ग्रामीण विकास समिति के द्वारा बंतरी गांव के वाराणसी आजमगढ़ मार्ग के पास जागरूक शिविर कार्यक्रम संपन्न हुआ। समिति की प्रबंधक नीरा आर्य ने कोविड कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए।साफ सफाई मास्क लगाने की सलाह दी। तथा सड़क सुरक्षा को लेकर सलाह देते हुए।यह भी बताई की वाहन को दुरुस्त रखें।सड़क पर दुर्घटना से बचें राहगीर।तथा वाहन चलाते वक्त फोन का प्रयोग न करें। किंतु ध्यान भंग न हों तथा दो पहिया वाहन चालक व वाहन सवार हेलमेट अवश्य लगाए। वहीं सहायक विकास अधिकारी तारकेश्वर तिवारी, ने समिति के प्रबंधक व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किए। तथा कार्यक्रम की सराहना किए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान,धनराज विरेंद्र, धनरा देवी आदि लोग उपस्थित रहें।