खेल प्रेमियों ने शहर में निकाला ‘‘विजय जुलूस”

संवादाता: हसीन अंसारी

गाजीपुर। भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में जर्मनी के खिलाफ 5-4 से हॉकी का मुकाबला जीतकर समूचे विश्व में भारतीय हॉकी की उपस्थिति दर्ज करा दी। गुरुवार को कांस्य पदक की लड़ाई में जर्मनी को हराकर भारत ने 41 साल बाद ओपम्पिक गेम्स में पदक जीता। इस खुशी के जश्न पर नेहरू स्टेडियम गाजीपुर के हॉकी खिलाडी एंव खेली प्रेमी भी पीछे नहीं रहे। 

नेहरू स्टेडियम गोरा बाजार के प्रांगण में टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को हॉकी (पुरुष) टीम के द्वारा 41 साल के बाद कांस्य पदक जीतने के अवसर पर समस्त हॉकी खिलाड़ियों एंव खेल प्रेमियों ने तिरंगा झंडा और ढोल ,तासा एवं नगाड़ा के साथ जुलूस निकालकर खुशी मनाते हुए, झूमते गाते हुए नेहरू स्टेडियम गोरा बाजार से विकास भवन होते हुए पी0जी0 कॉलेज चौराहे तक विजय जुलूस निकाला । इसके साथ ही खिलाडियों द्वारा हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय, तथा हिप-हिप हुर्रे के नारे के उद्घोष के साथ पूरा वातावरण मुग्ध हो गया। ढोल ,तासो  के साथ खिलाड़ी भारतीय हॉकी की जीत पर जश्न में झूमते गाते नाचते नजर आए। उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।

इस अवसर पर हाकी कोच नफीस अहमद, श्रीमती संगीता यादव (फुटबॉल कोच), गयासुद्दीन आजाद(आजाद चाचा), दिनेश यादव मोहम्मद इलियास, मो0शाहिद ,राजन प्रजापति, परवेज अहमद, आसिफ इकबाल, महताब आलम, मुनीस अंसारी, बृजेश यादव, करण कुमार, रवि गुप्ता, रूस्तम अंसारी, मोईन, वारसी एवं खेल प्रेमी, हॉकी खिलाड़ी एवं स्टेडियम स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उप क्रीड़ाअधिकारी जवाहर लाल यादव एवं वरिष्ठ लिपिक सुदामा राम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के हॉकी (पुरुष टीम) की कांस्य पदक विजेता होने पर हार्दिक अभिनंदन व्यक्त किया।
…………………………………..

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading