ऐतिहासिक विजय: भारत बना टी20 का ‘त्रिलोक विजेता’, सूर्या कुमार के पैतृक जनपद गाज़ीपुर में जश्न…

अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम ने आज 8 मार्च, 2026 को इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज कर लिया है। अहमदाबाद के खचाखच भरे नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के भारी अंतर से हराकर तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

पहाड़ जैसा लक्ष्य और तूफानी बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 255/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
संजू सैमसन ने महज 46 गेंदों में 89 रनों की आतिशी पारी खेलकर कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (52) और ईशान किशन (54) के अर्धशतकों ने टीम को वो मजबूती दी, जिससे न्यूजीलैंड कभी उबर नहीं पाया।

बुमराह की घातक गेंदबाजी के आगे पस्त हुआ कीवी दल
256 रनों के हिमालयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पूरी टीम 19 ओवरों में मात्र 159 रनों पर सिमट गई।
जसप्रीत बुमराह ने अपनी खौफनाक यॉर्कर और स्लोअर बॉल्स के दम पर 4 विकेट (15 रन देकर) चटकाए।
स्पिनर अक्षर पटेल ने भी बीच के ओवरों में 3 महत्वपूर्ण विकेट लेकर न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी।

भारत ने रचे तीन महा-कीर्तिमान
इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने क्रिकेट जगत में अपनी बादशाहत कायम करते हुए तीन ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं:
तीसरी ट्रॉफी: भारत अब तीन टी20 वर्ल्ड कप (2007, 2024, 2026) जीतने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
खिताब का बचाव: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत अपनी ट्रॉफी का सफलतापूर्वक बचाव (Back-to-Back जीत) करने वाली पहली टीम बनी।
मेजबान की बादशाहत: भारत अपनी ही धरती पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला मेजबान देश बन गया है।

#T20WorldCup2026 #TeamIndia #Champions #IndiaVsNZ #JaspritBumrah #SanjuSamson #CricketHistory #NarendraModiStadium

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading