गाज़ीपुर | पति पत्नी के झगड़े और घरेलु कलह की ख़बरें तो आपने खूब सुनी होंगी. लेकिन इस खबर ने सभी को चौका दिया. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पत्नी पर असहयोग का आरोप लगाते हुए एक पति ने गुस्से में अपना गुप्तांग ही काट लिया। आनन-फानन उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि यह घटना सुहवल थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है।
सुवहल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स की 30 वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके सभी बच्चों का विवाह हो चूका है, उसकी दो पुत्रिया है और एक पुत्र है. सामाजिक जिमेद्दरियों को सफलता पूर्वक निभा चुके इस व्यक्ति ने आखिर ये कदम क्यों उठाया, सब यही जानने चाहते हैं. शख्स अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा है, जो गांव में ही रहकर राजमिस्त्री का काम करता है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक पति-पत्नी में पिछले कई साल से वैवाहिक जीवन को लेकर आपस में तनाव चल रहा है। चर्चा है कि वो पत्नी के कारण ही अलग रहने लगा था। पत्नी पर असहयोग का आरोप लगाते हुए उसने इस घटना को अंजाम दिया है। उधर, पति को लहूलुहान हालत में देख पत्नी दहाड़े मारकर रोने लगी। आनन-फानन घायल शख्स को एक अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे भर्ती कराया गया है, उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
परिजन इस घटना को लेकर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।खबर के अनुसार इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। अगर लिखित सूचना परिजनों के द्वारा मिलेगी तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

