हेलिकाप्टर क्रैश में पायलट की मौत, 10 महीने पहले हुई थी जज से शादी…

रविवार को गुजरात के पोरबंदर में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसमें कानपुर के पायलट सुधीर यादव की भी मौत हुई है। जानकारी के अनुसार सुधीर 2015 में पायलट बने थे और नए साल पर 1 जनवरी को घर भी आए थे। सुधीर की पत्नी आवृत्ति पटना में जज हैं और इनकी 10 महीने पहले शादी हुई थी। खबर के अनुसार घरवालों ने बताया कि आवृत्ति सुधीर के पास से शनिवार देर शाम ही पटना लौटी थीं और रविवार को मौत की खबर आ गई। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम तक उनका पार्थिव शरीर कानपुर लाया जाएगा। सुधीर यादव का घर कानपुर के श्याम नगर इलाके में हैं। वो मूलरूप से कानपुर देहात के शिवली के हरकिशुनपुर के रहने वाले हैं। रविवार देर शाम सेना के अधिकारी भी उनके घर पहुंचे और परिवार वालों को सांत्वना दी। सुधीर के पिता का नाम नवाब सिंह यादव है और सेना से रिटायर्ड हैं और दिखाक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर हैं।



सुधीर यादव भारतीय तटरक्षक बल के एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) में पायलट थे। वो पोरबंदर में थे जब रविवार दोपहर 12 बजे इंडियन कोस्टगार्ड का हेलिकॉप्टर हवाई अड्डे के रनवे पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था। इस हादसे में सुधीर समेत 3 लोगों की मौत हुई थी। जानकारी के अनुसार कोस्टगार्ड ने बताया है कि हेलीकॉप्टर में 2 पायलट सहित 3 लोग सवार थे। मृतक की पहचान, सुधीर कुमार यादव, मनोज प्रधान और सौरभ कुमार के रूप में हुई है।

IMG-20250109-WA0019

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading