गाजीपुर भाजपा यूनिट राहत सामग्री वितरण में कर रही सोशल डिस्टेंस का बखूबी पालन

अभिनेन्द्र की कलम से

गाजीपुर। मानव जीवन के सबसे बड़े संकट के दौर में घरों में बैठे जिले के निर्धन एवं असहाय निराश्रित गरीब मजदूर लोगों के जीवन रक्षा में भारतीय जनता पार्टी लगातार सहयोग प्रदान कर रही है जहां भाजपा जिला कार्यालय से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा राहत सामग्री पहुंचाया जा रहा है वहीं पुर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा क्षेत्र की जरूरत मंद जनता के लिए प्रेषित मोदी कीट के अलावा जन प्रतिनिधियों तथा मंडल अध्यक्षों तथा पार्टी के लोगों द्वारा लगातार राहत सामग्री रोज रोज वितरित की जा रही है ।इस कार्य में भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर के सभी मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा भी वितरण में सहयोग किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2020-04-30 at 3.44.00 PM
जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा द्वारा बुधवार को ज़िला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में नगर के एमएएच इंटर कालेज, लाल दरवाजा, गोइजीतर, नियाजी मुहल्ला,झून्नू लाल चौराहा, कचहरी, तुलसी सागर तथा वंशी बाजार के फुटपाथ दुकानदारों तथा ऐसे गरीब मजदूर परिवारों में लगभग 50 मोदी कीट का वितरण किया गया जो लाक डाउन के चलते मजदूरी नहीं कर पा रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष श्यामनरायन राम के नेतृत्व में बदनपुर, चक मेहताब, गुरैनी, बुढ़नपुर, बरौली, बसेवा इत्यादि गांव में गरीब असहाय व जरूरतमंदों को राशन सामग्री का वितरण किया गया।इस अवसर पर विधानसभा संयोजक अशोक पांडेय, मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, प्रमोद वर्मा, विमला मौर्य, मनोज कुमार सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।
वैश्विक आपदा की घड़ी में सादात मंडल अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र के सरदरपुर में मोदी राशन किट जरूरतमंदों को वितरित किया गया ।वितरण में मण्डल महामंत्री योगेन्द्र चौहान ,मण्डल उपाध्यक्ष राजू सिंह,बूथ अध्यक्ष अभिमन्यु राजभर ,घनश्याम सोनी ,हरिकेश सिंह,अमरनाथ चौहान, बबलू राय ,पवन राय, कुन्दन सिंह, मौजूद रहे।
भाजपा जखनिया द्वितीय मंडल अध्यक्ष मनोज यादव के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों तथा स्वास्थ कर्मियों का सम्मान कोरोना वारियर्स के रूप में पुष्प वर्षा कर तथा अंगवस्त्रम देकर किया गया। इसके अलावा वीर शहीद अब्दुल हमीद के ग्राम धामपुर तथा चुरामनपुर में निराश्रित और असहाय लोगों को राशन किट वितरित किया गया। और कहा की आपके हर मुश्किल में हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर घड़ी आपके सहयोग में साथ है। इस कार्य में विजय तिवारी, लाल बहादुर चौहान, सरवन सिंह,प्रमोद वर्मा, राजेश सोनकर, सोनू पाल,चन्द्रजीत राम आदि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
रेवतीपुर मंडल अध्यक्ष लल्लन सिंह के नेतृत्व मे क्षेत्र के उधरनपुर, गौरा ,परमानंदपुर दुल्लहपुर,बिरुपुर, हसनपुरा, अठहठा गांवों में मोदी कीट का वितरण किया गया ।इस कार्य मे मंडल उपाध्यक्ष सुजीत राय, संजय राय, मंगला राय, अशोक चौरसिया, महेंद्र वर्मा, कृष्णानंद राय इत्यादि लोग उपस्थित थे।
भाजपा महिला मोर्चा सैदपुर मंडल अध्यक्ष पूनम मौर्य द्वारा लगातार फेस मास्क बनाकर महिलाओं तथा बालिकाओं में वितरित किया जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading