भूत प्रेत के चक्कर में दादा को रॉड से पीटकर पोते ने उतारा मौत के घाट

संवादाता : हसीन अंसारी

गाजीपुर | ताजा मामला जमानियां क्षेत्र के बरूईन गांव से है, जहाँ भूत प्रेत के मामले को लेकर पोते ने लोहे की रॉड से अपने दादा के सिर पर प्रहार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बरूईन गांव निवासी 72 वर्षीय हरिहर तिवारी शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे घर के बगल में स्थित अपने हाते में पेशाब करने गये थे। तभी लोहे की रॉड लेकर पीछे से पहुँचे उनके 23 वर्षीय पोते विद्याधर तिवारी उर्फ गणेश तिवारी पुत्र भीष्म तिवारी ने अपने दादा हरिहर तिवारी के सिर के पीछे ताबड़तोड़ निर्ममता से प्रहार कर दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। इस घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक हरिहर तिवारी के सबसे बड़ा पुत्र भीष्म तिवारी अपने परिवार के साथ काफी समय से अपने पिता से अलग रहता था। और आये दिन भूत प्रेत की बात को लेकर विवाद करता रहता था। घटना से करीब दो हप्ते पूर्व भी इसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ था। और आज उसी बात को लेकर पोते विद्याधर उर्फ गणेश तिवारी ने निर्ममतापूर्वक अपने दादा हरिहर की हत्या कर दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने चार नामजद अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त रॉड सहित मौके से गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस बाबत मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जमानिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरुइन गांव निवासी 75 वर्षीय हरिहर तिवारी की उनके पुत्र व पोते द्वारा पेशाब करने के दौरान राड से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया गया । हत्या में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है जिसके बाद चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading