डिजिटल चित्र कला का किया गया आयोजन

गाजीपुर। देशभर में कोविड-19 वायरल से फैली वैश्विक महामारी के चलते जिले के सभी परिषदीय विद्यालय अनवरत रूप से बंद कर दिए गए हैं। जिस को ध्यान में रखते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय अरखपुर, ब्लाक बिरनो के शिक्षक अनिल कुमार द्वारा आनलाइन शिक्षा पर लगातार जोर दिया जा रहा है। फोन के माध्यम से अभिभावकों से बातचीत करके उनके बच्चों की जानकारी लेते रहते हैं।

आनलाइन पढाई के साथ ही बृहस्पतिवार को डिजिटल चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बड़ी तन्मयता से प्रतिभाग किया और बहुत ही मनमोहक पोस्टर बनाये। चित्र कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले में आरुषि सिंह, द्वितीय स्थान अदिती गुप्ता व अनुष्का सिंह, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली में दीपिका सिंह। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का डिजिटल प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।

This slideshow requires JavaScript.

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading