ब्यूरो डेस्क | कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र पुरे देश में 3 माय तक लॉकडाउन कि घोषणा की है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर में भी खाद्य सामग्री, बैंक और मेडिकल जैसी सेवाएं छोड़, सभी तरह के दुकानों के खोलने पर पाबंदी हैं. कुछ खबरें आई थी कि 20 अप्रैल 2020 के बाद छुट दी जाएगी, लेकिन कोरोना संक्रमण के प्रकोप को गंभीरता से लेते हुए, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ़ किया था कि जनपदों के जिलाधिकारी निर्णय लें कि परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें अपने यहाँ किन चीजों में छुट देनी है.
ताजा जानकारी के अनुसार गाजीपुर में खाद्य सामग्री, बैंक और मेडिकल जैसी सेवाओं के अतिरिक्त किसी दूकान को खोलने की अनुमति नहीं है.
गाज़ीपुर सदर उप जिलाधिकारी ने ABT News के सवाल पर बताया कि अभी गाजीपुर में ऐसा कुछ नहीं है, बुक स्टाल या स्टेशनरी शॉप को खोलने कि अनुमति नहीं है.
ध्यान दें : लॉकडाउन के दौरान गाज़ीपुर में बुक स्टाल या स्टेशनरी शॉप खोलने का आदेश न था और न है https://t.co/KkrsxObo4t https://t.co/vQiSpgDfJc pic.twitter.com/PcYzSqF4dA
— ABT – Apna Bharat Times (@apnabharattimes) April 22, 2020
अत: ये साफ़ है कि छात्र अपने घरों में ऑनलाइन माध्यम से पढाई करें और किसी भ्रम में न आयें. बुक स्टाल या स्टेशनरी शॉप अभी बंद रहेंगी.

