जिलाधिकारी ने राहत सामग्री, मास्क और सेनेटाईज़र का किया वितरण

ब्यूरो डेस्क/गाजीपुर | कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र हुए लॉक डाउन को किसी भी व्यक्ति किसी भी प्रकार कोई परेशानी हो इसलिए जिलाधिकारी लगातार अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने का प्रयास करते हैं. ऐसे गुरूवार को यूपी के जनपद गाजीपुर के जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने राजकीय बालगृह गाजीपुर पंडित शिवपूजन पाठक बालिका गृह रस्तीपुर, पंडित भोलानाथ मिश्र बाल बाल गृह मखदुमपुर का निरीक्षण किया गया और उसमे रखे गए बालक बालिकाओं को बिस्कुट टॉफी सैनिटाइजर मास आदि का वितरण किया गया.

साथ ही उनके द्वारा ग्राम बरहपुर में 11 तथा ग्राम सिकंदरपुर में भी 20 भरण पोषण विहीन व्यक्तियों को राहत सामग्री वितरित की गई तथा सभी को निर्देश दिया गया कि सैनिटाइजर मास का प्रयोग करें, लाकडाउन का पालन करें और अनावश्यक घर से बाहर न निकले।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading