15 अदद गोवंश व 5 अदद वाहनों के साथ 6 अभियुक्त हुए गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट/गाज़ीपुर। आपको बता दें कि अपराध व अपराधियों के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 6 नफर पशु तस्कर और कुछ सामान के साथ गिरफ्तार किए गए हैं। जमनिया के मार्गदर्शन पर उप निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह और अपनी टीम के साथ शांति व्यवस्था में मामूर थे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम जीवपुर में पशु तस्करों द्वारा गोवंशीय जानवरों को पिकअप से लाकर ट्रक पर लादकर वध के लिए बिहार ले जाने वाले हैं, तथा कुछ मोटर साइकिल व टाटा सफारी से रेकी भी कर रहे हैं। तत्परता से कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक सुनील कुमार और अपनी टीम के साथ जीवपुर महेंवा खडंजा मार्ग पर समय से पहुँच कर उन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे में एक अदद ट्रक 14 चक्का एवं एक अदद सफारी, एक अदद पिकअप, एक अदद मोटर साइकिल, एक अदद बजाज विक्रान्ता मोटर साइकिल तथा 15 राशि गोवंश बरामद किए। उनके ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम (1) सुभाष पाल पुत्र चंद्रमा पाल निवास जीवपुर थाना जमानिया जनपद गाजीपुर उम्र 52 वर्ष। (2) गुड्डू यादव पुत्र स्वर्गवास कमला यादव निवास रामपुर  पट्टी सरनाम खां थाना जमानिया जनपद गाज़ीपुर उम्र 42 वर्ष। (3) सुनील पाल पुत्र ब्रम्हा निवास जीवपुर थाना जमानिया जनपद गाजीपुर उम्र 22 वर्ष। (4) पिंटू यादव पुत्र गोवर्धन यादव निवास। सब्बलपुर खुर्द थाना जमानिया जनपद गाजीपुर 24 वर्ष। (5) शैलेन्द्र राम पुत्र गोवर्धन यादव निवास धनईपुर थाना नोनहारा जनपद गाज़ीपुर उम्र 30 वर्ष। (6) शिवाराम पुत्र उपेंद्र निषाद निवास जीवपुर थाना जमानिया जनपद गाजीपुर उम्र 27 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली टीम
(1) SHO राजीव कुमार सिंह। (2) उप निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी।(3) कान्स्टेबल विवेक पांडेय।(4)  कान्स्टेबल पवन सिंह (5) कान्स्टेबल रत्नेश कुमार। (6) कांस्टेबल विशाल भारती। (7) कान्स्टेबल रवि कुमार। (8) कान्स्टेबल मंगल यादव।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading