प्रधानमंत्री आवास योजना में लंबित आवास 15 दिन में हो पूर्ण: परियोजना निदेशक


ब्यूरो रिपोर्ट/गाज़ीपुर। परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया कि जो प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जो आवास बनाए गए है उस आवास के निर्माण कार्य की समीक्षा की गयी तथा पाया गया है कि समय से आवास निर्माण नही हो रहा है। परियोजना निदेशक द्वारा सभी नगर निकाय में तैनात कंसल्टेंट सरयूबाबू इंजीनियर्स इण्डिया के अवर अभियन्ता/सर्वेयरों को निर्देशित किया गया कि 15 दिनों के अन्दर सभी अपूर्ण आवासों को पूर्ण करना है। अगर ऐसा नही होता है तो अवर अभियन्ता/सर्वेयरों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। जिसके लिये वे स्वयं जिम्मेदार होगें तथा यह भी निर्देश दिया कि जिन लाभार्थियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत प्रथम, द्वितीय व तृतीय किश्त प्राप्त हो जाने के बाद भी निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है तथा मानक के अनुरूप निर्माण कार्य बार-बार प्रयास करने के बाद भी पूर्ण नही कराया जा रहा है। उनके विरूद्ध योजना के अन्तर्गत निर्गत की गयी धनराशि के वापसी की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading