सादात पुलिस ने गेहूं व मोटर के साथ तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संवाददाता: सऊद अंसारी


ग़ाज़ीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सैदपुर के निकट पर्वेक्षण मे दिनांक 04.01.2021 को थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह मय हमराह फोर्स के थाना क्षेत्र मामूर होकर मु0अ0सं0- 229/2020 धारा- 457,380,411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त व चोरी किये गये सामान के सुरागरसी पतारसी में मामूर होकर मुखबिरी सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण जो कहीं बाहर भागने के फिराक मे रेलवे स्टेशन सादात पर मौजूद थे, जिन्हे रेलवे स्टेशन सादात से पकड़ लिया गया । अभियुक्तगणों के निशानदेही पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित दो अदद चोरी की विद्युत मोटर व 48 किलो ग्राम गेहूँ बरामद किया गया ।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1-आकाश पुत्र चन्द्रशेखर राम
2-रोशन उर्फ सत्यप्रकाश पुत्र सतीश राम
3-अखिलेश कुमार पुत्र मिथुन
निवासीगण ग्राम बूढ़नपुर थाना सादात गाजीपुर

बरामदगी का विवरण –

  1. दो अदद चोरी की विद्युत मोटर
  2. 48 किलो ग्राम गेहूँ गिरफ्तारी मे शामिल पुलिस टीम का विवरण –
    थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह थाना सादात गाजीपुर
    उ0नि0 शमीम अहमद
    का0 सतीश कुमार
    का0 आशीष कुमार

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading