जरूरतमंदो की अपील ने जन आनदोलन्ं का रूप ले लिया: विजय मिश्र

संवाददाता सऊद अंसारी

गाजीपुर | जनता से जरूरतमंदो की मदद के लिए मैंने जो अपील की थी उसने आज जनआन्दोलन का रूप ले लिया है और अब इसका असर भी साफ तौर पर नजर आने लगा है,उक्त बातें भोजन वितरण कार्यक्रम के आज छब्बीसवें दिन अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय कुमार मिश्र ने कहीं, इस क्रम में आगे बताते चलें कि विजय मिश्र की अपील ने जनता के अन्तरमन को कुछ इस कदर स्पर्श कर लिया है कि यहां के लोग अब मदद का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहते और इसी का नतीजा है कि गाजीपुर के दानवीरों ने मदद का नायाब तरीका अपनाते हुए सालगिरह और जन्मदिन जैसे अवसरों पर खुद के घर पार्टी या प्रीतिभोज जैसे आयोजनों को करने के बजाय इसे लाकडाउन के चलते घरों में कैद लोगों के सहायतार्थ संचालित भोजनालय से जोड़कर मायूस चेहरों पर मुस्कान बिखेरते हुए इसी में आनंद का उत्सव मनाना आरंभ कर दिया है, बताते चलें कि लोककल्याण के दृष्टिगत आवास से चलाएं जा रहे लंच पैकेट वितरण से प्रभावित होकर गाजीपुर नगर के महाजन टोली के मूल निवासी संम्प्रति वाराणसी में रह रहे आज के दानदाता वर्मा दम्पत्ति गोपाल सेठ एवं श्रेया वर्मा जी ने अपने नन्हे बाबू युवान वर्मा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर खाद्य सामग्री से भोजनालय में सहयोग करते हुए जरूरतमंदो की सेवा के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया तो वहीं आज के दानदाता रायगंज निवासी सर्राफा कारोबारी गोपाल जी वर्मा एवं युवा समाजसेवी पवन जायसवाल जी ने अन्न एवं नगद राशि का दान करते हुए इस नेक पहल को गति देने का कार्य किया, इनके योगदान को अनुकरणीय एवं सराहनीय बताकर सबके प्रति साधुवाद प्रकट करते हुए, आज सुबह में वितरित कियें गये (पूड़ी-सब्जी) एवं शाम को वितरण हेतु तैयार हो रहे चावल-सब्जी को मिलाकर कुल लगभग 3000 से अधिक लोगों के दरवाजे तक जाकर सुरक्षित रूप से भोजन पैकेट वितरण करने के कार्य में लगे मुख्य रूप से शामिल कर्मवीर साथियों में सभासद गोपाल वर्मा,पूर्व सभासद संदीप श्रीवास्तव,पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, दीपक वर्मा, मनोज पाण्डेय, अन्नू पाण्डेय,गुड्डू केशरी, रणजीत वर्मा,अजय यादव,राज सैनी, रामबाबू वर्मा, बबुआ वर्मा, कमलेश वर्मा,अनिल मिश्रा,लल्लन वर्मा,नीरज जायसवाल,बब्लू यादव,इमरान खान,मनीष पाण्डेय,लालजी वर्मा,हिमांशु जायसवाल, पुरूषोत्तम यादव, पंकज दूबे,मनहर श्रीवास्तव, विजय सिंह,बृजेश गुप्ता , कौशल मिश्रा,लक्ष्मी नारायण वर्मा,गणेश वर्मा, रोशन वर्मा,कुंदन वर्मा,मोंनू पटवा,विक्की यादव, अभिषेक तिवारी, दीपक कसौधन,विक्की सिंह, मनी सिंह, सुनिल खरवार सहित सबके प्रति सुख- समृद्धि एवं आरोग्य की ईश्वरीय कामना के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading