महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, के लिए “मिशन शक्ति” के अंतर्गत लगातार किया जा रहा जागरुक।

संवाददाता: हसीन अंसारी

ग़ाज़ीपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए विशेष अभियान “मिशन शक्ति” के अंतर्गत लगातार किया जा रहा जागरुक।
जनपद गाजीपुर के समस्त थानों द्वारा “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत विद्यालय/ कस्बों/गांवो/ मुहल्लों में जाकर बालिकाओ/ महिलाओं को सुरक्षा , सम्मान एवं स्वावलम्बन व अपने अधिकारो/ कानून के प्रति जागरुक किया जा रहा है। बालिकाओ व महिलाओं को महिला हेल्प लाइन 1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, यूपी 112, के बारे में विस्तृत रुप से इनके कार्य करने के तरीको को बताया गया व उपरोक्त रिस्पास सिस्टम किस प्रकार आपकी मदद करते है विस्तृत रुप से समझाया गया, महिलाये इन हेल्प लाइन नंबरो का प्रयोग कर सहायता प्राप्त कर सकती है। महिलाओ से जुड़े साइबर क्राइम के संबंध में जागरुकता हेतु जानकारी दी गयी, लैगिक अपराधों से बालिकाओ का संरक्षण अधिनियम ( पास्को एक्ट),महिला के अधिकारो / कानूनों के संबंध मे जानकारी देकर जागरुक किया गया, तथा आत्मरक्षा के तरीको के बारे में जानाकारी देकर जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading