ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की हालत गंभीर

संवाददाता सऊद अंसारी

ग़ाज़ीपुर। गहमर स्थानीय थाना क्षेत्र के यूनियन बैंक के पास रविवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों का निजी चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज कराया जहा से उन्हें जिलाचिकित्सालय भेजा गया लेकिन स्तिथि नाजुक होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर बनारस के लिए रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम गांव निवासी उपेंद्र राजभर पुत्र राम धीरज राजभर तथा रामू राजभर पुत्र स्वर्गीय कालिका राजभर टीवी रोड पर यूनियन बैंक के पास किसी कार्य से अपनी बाइक से जा रहे थे की बिहार की तरफ ईट लादकर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया। बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से जाम करके ट्रक को रोक दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ड्राइवर सहित ट्रक को अपने कब्जे में लिया तथा निजी चिकित्सालय में घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा, जहां से स्थिति नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर बनारस रेफर किया गया।
 

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading