जिला कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

संवादाता- शैलेंद्र शर्मा

आजमगढ़- भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। पदाधिकारियों को  माला, अंगवस्त्र भेंट कर संगठन महामंत्री काशी व गोरखपुर क्षेत्र रत्नाकर जी व जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन महामंत्री काशी व गोरखपुर क्षेत्र रत्नाकर जी ने कहा कि आजमगढ़ एक बड़ा जिला है संगठन ने सुविधा और हर गांव हर बूथ तक अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए आजमगढ़ जिले में दो जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है लेकिन कार्यकर्ताओं का मन और भाव एक है। हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है और हमारा हर कार्य राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने के लिए होता है और यही भाव हमें अन्य दलों से अलग बनाता है। भारतीय जनता पार्टी समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता करती है और उसके उत्थान के लिए कार्य कर रही है जिससे एक सशक्त और समृद्धशाली भारत का निर्माण किया जा सके।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading