शराब बनाने वाली फैक्ट्री का पुलिस ने किया फंडाफोड़

संवाददाता सऊद अंसारी

गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस को शनिवार की भोर में बड़ी सफलता मिली। उसने आबकारी निरीक्षक के साथ नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का फंडाफोड़ किया। खानपुर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में सैदपुर सीओ बलराम ने बताया कि इस अवैध कार्य में लिप्त सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीन फरार हो गए। मौके से भारी मात्रा में नकली शराब के ही शराब बनाने का उपकरण और असलहा, कारतूस बरामद किया।

सीओ ने बताया कि थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र आबकारी निरीक्षक और हमराहियों के साथ शुक्रवार की देर शाम क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान करीब सात बजे क्षेत्र के शादी भादी में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोका। उनके पास से 2 पेटी अवैध शराब और 315 बोर का तमंचा बरामद किया। कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने शादियाबाद थाना क्षेत्र के कटघरा में अवैध शराब फैक्ट्री संचालन के बारे में बताया। इस पर पुलिस टीम ने भोर में पौने चार बजे फैक्ट्री पर छापेमारी की। मौके से पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

जबकि तीन भागने में सफल रहे। मौके से अवैध 105 बेटी अपमिश्रित अंग्रेजी शराब, (1260 बोतल), 2300 खाली बोतल, 2500 ढक्कन, रैपर, पैकिंग मशीन, सिन्थेटिक कलर पाउडर एवं लिक्विड व खाली ड्रम तथा एक बाइक 315 बोर का 3 तमंचा और तीन कारतूस बरामद किया। सीओ ने बताया कि फंदे में आए अभियुक्तों में बिरनो थाना क्षेत्र के कहोतरी निवासी विपिन कुमार, नोनहरा थाना के रोहली निवासी प्रद्युम्न राम, घोसी से पांडेपार निवासी अभय सिंह, आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर थाना चकलाल चंद्र निवासी शिवम सिंह, बिरनो के कहोतरी निवासी सोनू कुमार, मरदह के ताहिरपुर बरेंदा निवासी अनंत कुमार उर्फ बबलू और शादियाबाद थाना के कटघरा निवासी चंदन कुमार भारती शिमिल है। यह सभी लंबे समय से अवैध शराब बनाने के कार्य में लिप्त थे। अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। फरार सुंदर भारती, सत्यम सिंह उर्फ मोलू और रुदल सागर की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजय कुमार के साथ चौकी प्रभारी सिधौना सुनील कुमार तिवारी, कांस्टेबल राजेश कुमार, कां अनूप पाठक, कां. आकाश सिंह, कां. रामजी यादव, कां. हेमंत त्रिपाठी, कां. प्रद्युमन सिंह, कां. शुभम सिंह परिहार, कां. शुभम कुमार और आबकारी टीम से आबकारी निरीक्षक नीरज पाठक तथा हेड कांस्टेबल मिथिलेश कुमार शामिल रहे।

By

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading